Thursday, September 17, 2026

आज फ्री में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कैसे देखें लाइव, टीवी और मोबाइल पर देखने का ये है तरीका

Must Read

भारत और अफगानिस्तान की टीमें आज तीसरे और आखिरी टी20 मैच में आमने सामने होंगी। मैच शाम को साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने का तरीका समझ लीजिए। साथ ही मैच को फ्री में कैसे देख पाएंगे, ये भी जान लीजिए।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। पहले दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर पहले ही कब्जा कर लिया है। अब उसकी कोशिश होगी कि अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ किया जाए, वहीं दूसरी ओर विरोधी टीम कम से कम आज का मैच जीतकर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश करेगी। इस बीच आज का मैच आप अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं, ये जान लीजिए। साथ ही हम आपको मैच को फ्री में देखने का तरीका भी बताएंगे

आज शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच, सात बजे होगा टॉस
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आज तीसरे और आखिरी मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। आज सीरीज समाप्त हो जाएगी, टीम की कोशिश होगी कि एशियन गेम्स से पहले आखिरी मैच को अपने नाम किया जाए। आज के मुकाबले के वक्त की बात की जाए तो ये शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा। इससे पहले सात बजे टॉस होगा। ठीक साढ़े सात बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। करीब साढ़े दस से 11 बजे तक मैच खत्म हो जाना चाहिए।

आज भारत बनाम अफगानिस्तान मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर फैनकोड पर देख सकेंगे लाइव
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही इस सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर जाना होगा। वहीं मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको फैन कोड एप पर जाना होगा, मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग इसी एप के पास है। यानी सोनी लिव एप पर मैच नहीं देखा जा सकेगा। साथ ही स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर मैच कतई नहीं आएगा।

डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देखें भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच
इस बीच फैन कोड पर मैच को लाइव देखने के लिए आपको कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे, वहीं सोनी स्पोर्ट्स पर आपके पास जो कनेक्शन है, उसके भी पैसे तो जाते ही हैं। लेकिन एक तरीका ऐसा है, जिससे आपको कोई पैसे नहीं खर्च करने हैं। दरअसल इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखा जा सकेगा। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं लगेगा। लेकिन इसके लिए एक शर्त है। शर्त ये है कि आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। इसका ऐलान दूरदर्शन की ओर से कर दिया गया है।

भारत का पूरा स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान का पूरा स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान, नवीन-उल-हक।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

US फेड के फैसले से सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, खरीदने से पहले देख लें आज के नए भाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img