गुरुग्राम (हरियाणा)। हरियाणा के गुरुग्राम से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में युवती को छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है। अक्लीमा खातून ने अपने परिचित श्रवण कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन, गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का
अक्लीमा खातून जो वेस्ट बेंगल 15 सेक्टर पार्ट 1 कीर्ति नगर की रहने वाली है जो की 50% हैंडीकैप है पीड़िता ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपी ने लंबे समय तक उसे शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए और बाद में बिना बताए उसे छोड़कर बिहार चला गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया और युवती से बातचीत करना बंद कर दिया।
शिकायत के अनुसार, अक्लीमा खातून गुरुग्राम में रह रही थीं। इसी दौरान उनकी पहचान पड़ोस में रहने वाले श्रवण कुमार से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि वर्ष 2013 में आरोपी ने पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में आरोपी के परिवार की ओर से शादी के लिए सहमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। वर्ष 2020 में श्रवण कुमार ने दूसरी महिला से शादी कर ली, जिसकी जानकारी अक्लीमा को नहीं दी थी परिजनों द्वारा बाद में जानकारी मिली । इसके बाद भी वर्ष 2022 से दोनों गुरुग्राम के कीर्ति नगर इलाके में किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रहने लगे।
युवती का आरोप है कि दोनों के बीच लंबे समय तक साथ रहने के बावजूद आरोपी ने उसे धोखे में रखा। 2 मई 2026 को श्रवण कुमार बिना कोई जानकारी दिए उसे छोड़कर बिहार चला गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और पीड़िता से बातचीत करना भी बंद कर दिया। युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब उसे अकेला छोड़ दिया है।
थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई शिकायत
अक्लीमा खातून ने 22 मई 2026 को थाना सिविल लाइन, गुरुग्राम में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में उन्होंने अपनी पूरी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई।
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस की एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 376(3), 376(2)(n) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 का उल्लेख करते हुए मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। एफआईआर के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है।



