Home National 20 साल के युवक की करतूत, चालाकी से ऑटो ड्राइवर का फोन...

20 साल के युवक की करतूत, चालाकी से ऑटो ड्राइवर का फोन लेकर उससे दी CM आवास बम से उड़ाने की धमकी

0
1

कर्नाटक में 20 साल के एक युवक ने कथित रूप से एक ऑटो ड्राइवर का फोन लिया और उससे CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। जानें उसने इस हरकत को कैसे अंजाम दिया।
कर्नाटक में बेंगलुरु पुलिस ने 20 साल के एक युवक को अरेस्ट कर लिया है, जिस पर एक ऑटो ड्राइवर के फोन का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री के आवास को निशाना बनाने की झूठी बम धमकी देने का आरोप है। बता दें कि सदाशिवनगर में CM का निजी घर है। युवक ने 5 नवंबर को ऑन लाइन ऐप से एक ऑटो बुक किया। ऑटो चालक जब लोकेशन पर पहुंचा तो वो पता CM का निजी घर निकला। इसके बाद, जब ऑटो ड्राइवर ने युवक को फोन किया तो उसने कहा कि वो घर के अंदर है और उससे सिक्योरिटी को फोन देने की बात कही।
ऑटो ड्राइवर के फोन से किया धमकी वाला कॉल

हालांकि, जब ऑटो रिक्शा चालक ने सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी को फोन दिया तो बाद में उससे धमकी दी गई। फोन से उसने CM के घर पर और विधानसभा में बम लगाने की बात कही। साथ में, ये भी कहा कि बम किसी भी समय फट सकता है। इसके बाद, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तलाशी शुरू की और ये हॉक्स कॉल निकला। ऑटो चालक से डिटेल्स लेकर बेंगलुरु के ब्यादाराहल्ली स्थित बालाजीनगर के रहने वाले युवक को पुलिस ने उसे 7 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। वह अभी न्यायिक हिरासत में है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है।

हाल में अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की धमकी भी मिली

इससे पहले, हाल ही में मुंबई में मेयर ऑफिस, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और जलसा को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसी नवंबर माह में 12 तारीख को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा ई-मेल आया था। इस ई-मेल में मुंबई के मेयर ऑफिस, एक्टर अमिताभ बच्चन के आवास ‘जलसा’, बॉम्बे हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और महालक्ष्मी रेस कोर्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद अलर्ट हो गई थी और फिर से मामले की जांच में जुट गई थी। संबंधित जगहों पर सिक्योरिटी सिस्टम को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि, पड़ताल में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

जब हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को पहले भी 6 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। इस ईमेल में BSE, वर्ली रेसकोर्स, बॉम्बे हाईकोर्ट और एक्टर अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को भी बम से तबाह करने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया था और इसको लेकर पुलिस व संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here