Saturday, August 8, 2026

15 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट, आपके इलाके में कैसा रहे मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Must Read

देशभर में मानसून की वजह से अब जल प्रलय जैसा संकट खड़ा हो गया है। कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति है। इस बीच आज मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
देशभर में मानसून का कहर जारी है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निचले इलाके पानी में डूबे हुए हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच आज भी मौसम विभाग ने 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक आज 15 राज्यों में बहुत तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। वहीं, दिल्ली-NCR, गुरुग्राम और यूपी के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जिसके चलते लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है ऐसे में किसानों और मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है तो लोगों को बेवजह घरों से ना निकलने को कहा गया है।

किन 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट?
IMD के मुताबिक देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

असम में बाढ़ से 97 लोगों की मौत
असम के कई इलाके बाढ़ की वजह से बुरी तरह प्रभावित हैं। असम में अबतक बाढ़ से 97 लोगों की मौत हो चुकी है और 15 ज़िलों में 1 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रभावित हुए लोगों की मदद में जुटी हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। झारखंड सरकार ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये की सहायता दी है।

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी
गुरुग्राम की कई पॉश सोसाइटीज़ तालाब बन गई, कहीं सड़कें तालाब में तब्दील हो गई तो कहीं बस और कार खिलौनों की तरह बहती दिखीं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब गुरुग्राम की ऐसी तस्वीरें देखने को मिली हो। गुरुग्राम में जब भी बारिश होती है, हाईराइज़ शहर की चमक पानी में डूब जाती है। गुरुग्राम में शहर के आम लोगों के साथ ही वो लोग भी परेशान हैं जो यहां दिल्ली और आसपास के शहरों से काम करने पहुंचते हैं। गुरुग्राम में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसके बाद प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की गई है।
अगर किसी को बाहर निकलना भी पड़ता है तो कई रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।
इसके साथ ही अधिकारियों को फील्ड पर रहकर जलभराव से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
गुरुग्राम के साथ ही दिल्ली में भी कई इलाकों में बारिश ने लोगों की आवाजाही पर ब्रेक लगा दिया। दिल्ली के संफदरजंग से लेकर आरके पुरम और गोल्फ क्लब रोड तक जलभराव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, आज भी दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्ली में आज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी- मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया, वाराणसी और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

बिहार- रोहतास, कानपुर, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, गया, पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है।

राजस्थान- दौसा, फलौदी, शाहपुरा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और अलवर में हल्की बारिश की चेतावनी।

मध्य प्रदेश- भोपाल, बालाघाट, शहडोल, खरगोन, मांडला,देवास, रायसेन, पन्ना, दमोह, शहडोल, नीमच, आगर मालवा, विदिशा,सिवनी, खांडवा और शिवपुरी में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी।

पंजाब- होशियारपुर, चंडीगढ़, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर और लुधियाना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी।

झारखंड- बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, देवघर, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर, पलामू और धनबाद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेगा।

पश्चिम बंगाल- हावड़ा, पुरबा बर्धमान, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, दुर्गापुर मालदा और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों का हाल-
जम्मू-कश्मीर- पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में मॉनसून मुसीबत बन गया है। जम्मू, पुंछ, कुलगाम, कठुआ, शोपियां, गांदरबल, बांदीपोरा, राजौरी, मुजफ्फराबाद और किश्तवाड़ में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के ऊपरी इलाकों खोखन-कथोहल्लन के आस-पास के जंगलों में बादल फट गए। जिसके बाद तेज रफ्तार में पानी और मलबा तेज़ी से नीचे की ओर बहने लगा व स्थानीय नाले उफान पर आ गए। हालांकि राहत की बात ये रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया।

उत्तराखंड- उत्तराखंड में केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा के पास अचानक भूस्खलन से मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। अचानक बिगड़े हालात के चलते केदारनाथ यात्रा पर जा रहे दर्जनों वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किन्नौर में तो पहाड़ दरकने से नेशनल हाइवे-5 ब्लॉक हो गया है। वहीं, शिमला में भी बारिश से हाहाकार मचा है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर दरिया बह रहा है और इलाके में IMD का अलर्ट जारी है। नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भारी बारिश-तूफानी हवा का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश- कुल्लू, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पांच करोड़ में खरीदने का आरोप, 10 लोगों के पास भेजकर महिला के साथ शोषण कराने का दावा; अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की...

पति को भी पीटकर अपाहिज करने का आरोप, एसपी-डीएसपी समेत कई अधिकारियों को दिए आवेदन के बावजूद कार्रवाई नहीं...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img