Saturday, August 1, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यामिनी से लेकर अस्मिता, इन भारतीय प्लेयर्स ने जीते हैं अब तक मेडल

Must Read

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय प्लेयर्स से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी, उसमें वह काफी खरा उतरे हैं, जिसमें अधिकतर इवेंट में मेडल जीतने में कामयाबी मिली है। वहीं जूडो में भी पहली बार भारत मेडल जीतने में सफल रहा।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस बार कई ऐसे स्पोर्ट्स इवेंट को शामिल नहीं किया गया था जिसमें भारत का प्रदर्शन पिछले CWG गेम्स में शानदार देखने को मिला था। ऐसे में एक आशंका थी कि मेडल की संख्या काफी कम हो सकती है, लेकिन भारतीय युवा और अनुभवी प्लेयर्स ने जिस तरह से अलग-अलग खेलों के इवेंट में प्रदर्शन किया और मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की उसने सभी का दिल जीत लिया। इसमें पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कुछ ऐसे इवेंट में गोल्ड मेडल जीते जिनसे देश का मान काफी बढ़ा। इसमें जूडो प्रमुख तौर पर शामिल है। वहीं बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के हो गए हैं, जिसमें सभी फाइनल होने के बाद पदक का रंग भी तय हो जाएगा।

अस्मिता-हर्ष ने जूडो में दिखाया कमाल, जैवलिन में नीरज के साथ यश वीर ने भी जीता मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार भारत के लिए जूडो के इवेंट में असम की 23 साल की अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। अस्मिता के लिए यह राह आसान नहीं थी क्योंकि उन्होंने इवेंट से 7 महीने पहले ही अपने पिता को खो दिया था और इस स्थिति में उनके लिए पूरी तरह से गेम में फोकस करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था, लेकिन इसके बावजूद अस्मिता ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। वहीं जूडो में पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में हर्ष सिंह गोल्ड मेडल जीतने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा जूडो में महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में यामिनी मौर्य ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। जैवलिन के इवेंट में जहां सभी को नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद थी तो वह उसमें खरे भी उतरे वहीं इसके अलावा यश वीर सिंह ने भी इसी इवेंट में कांस्य पदक जीतकर सभी का दिल जीत लिया।
मेंस 60किग्रा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी इवेंट मेडल
दिलीप गावित मेंस 100 मीटर टी47 रेस गोल्ड मेडल
शर्मिला महिला शॉट पुट एफ57 गोल्ड मेडल
अस्मिता डे जूडो महिला 48 किग्रा गोल्ड मेडल
हर्ष सिंह जूडो पुरुष 60 किग्रा गोल्ड मेडल
मीराबाई चानू महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग गोल्ड मेडल
गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर रेस सिल्वर मेडल
मोहम्मद बासिल पुरुष 100 मीटर टी47 रेस सिल्वर मेडल
सर्वेश कुशारे पुरुष हाई जंप सिल्वर मेडल
नीरज चोपड़ा पुरुष जैवलिन थ्रो सिल्वर मेडल
मुरली श्रीशंकर पुरुष लॉन्ग जंप सिल्वर मेडल
यामिनी मौर्य जूडो महिला 57 किग्रा सिल्वर मेडल
लवप्रीत सिंह पुरुष 110 प्लस किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर मेडल
ऋषिकांत सिंह पुरुष 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर मेडल
राजा मुथुपांडी पुरुष 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर मेडल
वल्लूरी अजय बाबू पुरुष 79 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर मेडल
ज्ञानेश्वरी यादव महिला 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर मेडल
हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर मेडल
तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन ब्रॉन्ज मेडल
यश वीर सिंह पुरुष जैवलिन थ्रो ब्रॉन्ज मेडल
सीमा महिला डिस्कस थ्रो ब्रॉन्ज मेडल
शिल्पा के शायला महिला शॉट पुट एफ57 ब्रॉन्ज मेडल
बिंदियारानी देवी महिला 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग ब्रॉन्ज मेडल
झंडू कुमार पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग ब्रॉन्ज मेडल
अब बॉक्सिंग में सभी की नजरें
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सर्स का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों में अलग-अलग भार वर्ग के कुल 10 फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में एक अगस्त को होने वाले मेडल इवेंट में सभी की नजरें रहने वाली हैं जिसमें गोल्ड मेडल आने की सबसे ज्यादा उम्मीद की जा रही है और भारतीय पदकों की संख्या भी 30 से अधिक हो जाएगी जो पहले के अनुमान से काफी बेहतर मानी जा सकती है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

बारिश में बेघर होने की कगार पर कई परिवार, हटाने के दबाव और उत्पीड़न के आरोप; बच्चों की पढ़ाई भी हुई ठप

दादर (मुंबई)। मुंबई के दादर स्थित फूल मार्केट क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों ने अपने साथ कथित उत्पीड़न...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img