Saturday, September 5, 2026

सोने के कीमतों में तेजी, ₹1.61 लाख के करीब पहुंचा भाव, चेक करें चांदी का दाम

Must Read

अगर मांग में सुधार नहीं होता है, तो भारतीय डीलर के लगभग 2,000 टन चांदी के ऑर्डर से स्टॉक का बोझ और बढ़ सकता है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और ये 1400 रुपये बढ़कर लगभग 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार के बंद भाव 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1400 रुपये बढ़कर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। हालांकि, चांदी की कीमत 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहते हैं।
घरेलू सर्राफा बाजार में खरीदारी की मजबूत दिलचस्पी से बढ़ी कीमतें
सर्राफा बाजार के कारोबारियों ने कहा कि सोने की कीमत में ये तेजी घरेलू सर्राफा बाजार में खरीदारी की मजबूत दिलचस्पी के कारण हुई, जबकि निवेशक महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपना रहे थे। इन आंकड़ों का असर ब्याज दरों की दिशा और कीमती धातुओं के भविष्य पर पड़ सकता है।

जनवरी वाले भाव की तुलना में 40 प्रतिशत गिरी चांदी की कीमतें
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि घरेलू चांदी की कीमत जनवरी के 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा के उच्चतम स्तर से 40 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर लगभग 2,30,000 रुपये से 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं। लेकिन निवेश की मांग कम बनी हुई है, जिससे डीलरों के पास मौजूद स्टॉक को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ”अगर मांग में सुधार नहीं होता है, तो भारतीय डीलर के लगभग 2,000 टन चांदी के ऑर्डर से स्टॉक का बोझ और बढ़ सकता है।”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता हुआ सोना और चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली रूप से टूटकर 4,465.34 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 0.38 प्रतिशत गिरकर 66.72 डॉलर प्रति औंस पर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने कहा, ”व्यापारी अगस्त (अमेरिकी) की महत्वपूर्ण गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिससे बाजार में कीमत एक सीमित दायरे में बनी हुई है।”

अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों पर केंद्रित है बाजार का ध्यान
सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार का ध्यान अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों पर पूरी तरह केंद्रित है। इसके बाद अगले सप्ताह महंगाई के आंकड़े आएंगे, जिनसे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के नजरिए के बारे में और संकेत मिलेंगे। उन्होंने कहा, ”उम्मीद से कमजोर आंकड़े, डॉलर की गिरावट को और बढ़ा सकता है और सोने को सहारा दे सकता है, जबकि बेहतर आंकड़े या फेडरल रिजर्व की ओर से सख्त रुख के नए संकेतों से ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें फिर से जाग सकती हैं और कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।”

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

20 जुलाई से लापता 33 वर्षीय हरपाल, डेढ़ महीने से घर नहीं लौटा बेटा, मां की आंखों से छलक रहा दर्द

भगवान देवी बोलीं- बेटा जहां कहीं भी हो, सुरक्षित हो तो घर लौट आए, जानकारी मिले तो इस नंबर...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img