Monday, September 7, 2026

सुभद्रा योजना के पैसों से शराब पीना चाहता था पति, नहीं मिला तो पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

Must Read

ओडिशा में एक पति ने शराब के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति सुभद्रा योजना के पैसों से शराब पीना चाहता था। जब पत्नी ने उसे पैसे नहीं दिए तो पति ने उसकी हत्या कर दी।
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सुभद्रा योजना के तहत मिले पैसों को लेकर पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में पत्नी की हत्या की इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है और पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरी घटना शनिवार देर रात बालारामपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह मामला जगतसिंहपुर सदर थाना क्षेत्र के जंकोटी इलाके का है। आरोपी पति की पहचान दिगंबर स्वाईं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को राज्य सरकार की सुभद्रा योजना के तहत पैसे मिले थे। आरोप है कि दिगंबर स्वाईं अपनी पत्नी से इन्हीं पैसों की मांग कर रहा था। वह कथित तौर पर इन पैसों का इस्तेमाल शराब खरीदने के लिए करना चाहता था।

पत्नी पर भाले से हमला
जब पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर दिगंबर ने घर के अंदर अपनी पत्नी पर भाले से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा के ढेंकानाल जिले में भी सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
जगतसिंहपुर में हुई इस जघन्य घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के पीछे आर्थिक विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

कौन हैं काजी तौकीर, जिसने अरिजीत सिंह को चटाई थी धूल, ‘बिग बॉस 20’ में आते ही छा गए ‘अफगान जलेबी’ स्टार

फेम गुरुकुल' में अरिजीत सिंह को पछाड़ कर विनर बनने वाले काजी तौकीर अब 'बिग बॉस 20' के घर...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img