Tuesday, September 8, 2026

मेरठ में 7वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल के वॉशरूम में मृत मिला

Must Read

मेरठ में सातवीं के एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र का शव स्कूल के वॉशरूम में मिला। वहीं घटना के बाद स्कूल प्रशासन की तरफ से उसे अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मेरठ: मवाना तहसील क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में 7वीं के स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय छात्र स्कूल के वॉशरूम में बेहोशी की हालत में मिला। उसे आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।
वॉशरूम में मृत मिला छात्र
दरअसल, मवाना के काबिली गेट, कलावदा एरोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा का 13 वर्षीय बेटा कुणाल शर्मा बसंत वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक कुणाल सोमवार को रोजाना की तरह स्कूल गया था। छुट्टी के बाद वह ई-रिक्शा से घर लौटता था। छुट्टी के बाद ई-रिक्शा चालक स्कूल के बाहर बच्चों का इंतजार कर रहा था।

जब उसके अन्य साथी ई-रिक्शा में आकर बैठ गए, लेकिन वह नहीं आया तो स्कूल में उसे खोजा जाने लगा। करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद चालक ने खुद स्कूल के अंदर जाकर कुणाल की तलाश शुरू की। कुणाल स्कूल के वॉशरूम में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। तत्काल प्रभाव से इसकी सूचना तत्काल स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को दी गई।

हार्ट अटैक से मौत
इसके बाद शिक्षकों और परिजनों की मदद से कुणाल को चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया छात्र की मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी शोक जताने के लिए छात्र के घर पहुंचने लगे।

घटना के बाद स्कूल की व्यवस्थाओं और निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर यह सवाल उठ रहा है कि छात्र के छुट्टी के बाद स्कूल परिसर में वॉशरूम तक पहुंचने और वहां बेहोश पड़े रहने की जानकारी समय रहते स्कूल स्टाफ को क्यों नहीं हो सकी। जब तक सभी छात्र अपने घर नही पहुंचते है तब तक स्टाफ गेट पर मौजूद रहता है।

हालांकि छात्र की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। छात्र की मौत के वास्तविक कारण को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

एशियन गेम्स में कब से शुरू होंगे क्रिकेट मुकाबले, टीम इंडिया किस दिन खेलेगी अपना पहला मैच

इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से शुरू होंगे। भारतीय टीम अपना...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img