Saturday, September 12, 2026

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच अनुप्रिया नागर ने स्वामी कैलाशानंद गिरी से की मुलाकात, गुरु ने प्रोड्यूसर को दी खास सलाह

Must Read

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर स्वामी कैलाशानंद गिरी से मिलने हरिद्वार पहुंचीं। इस मुलाकात के दौरान स्वामी कैलाशानंद ने उन्हें एक खास सलाह भी दी।
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने शुक्रवार, 11 सितंबर को स्वामी कैलाशानंद गिरि से मुलाकात की और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए उनका आशीर्वाद लिया। प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता का आनंद उठा रही हैं। फिल्म की सफलता के बाद वह स्वामी कैलाशानंद से मिलने हरिद्वार पहुंचीं और इस दौरान उन्हें गुरु से एक खास सलाह भी मिली। तस्वीरों में उन्हें एक मंदिर के अंदर स्वामी कैलाशानंद गिरि से बातचीत करते हुए देखा गया। स्वामी कैलाशानंद गिरि से मिलने के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अपनी खुशी जाहिर की और आध्यात्मिक गुरु से मिली सीख को साझा किया।

अनुप्रिया नागर को कैलाशानंद गिरी से मिली सलाह
ANI से बात करते हुए अनुप्रिया नागर ने कहा, ‘उन्होंने मुझे जो मार्गदर्शन दिया है, उसे मैं हमेशा याद रखूंगी। उन्होंने मुझे उस फिल्म के लिए आशीर्वाद दिया जो हमने नीम करोली महाराज पर बनाई है। महाराज जी को भगवान हनुमान का परम भक्त माना जाता है और हनुमान जी को खुद भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है। आज मुझे ऐसा लगा जैसे मैं स्वामी कैलाशानंद गिरि के रूप में भगवान हनुमान और भगवान शिव की साक्षात उपस्थिति देख रही हूं… उन्होंने मुझे यह सलाह भी दी कि जब भी मुझे डर लगे तो मैं महादेव और हनुमान जी को याद करूं।
5 हफ्ते में हनुमान अंश ने छापे करोड़
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख से शुरुआत की थी और 5 हफ्ते में 90.25 करोड कमा लिए हैं। 35वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 7,664 शो से 10.00 करोड़ की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 192.75 करोड़ और कुल नेट कमाई 163.13 करोड़ हो गई है।

11 सितंबर को विदेश में रिलीज हुई हनुमान अंश
इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म नीम करोली बाबा, जिन्हें महाराज जी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कहानी उनके जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है। फिल्म की प्रेस रिलीज के अनुसार उनके भक्त उन्हें भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं और वे प्रेम, भक्ति और सेवा की अपनी शिक्षाओं के लिए जाने जाते थे। यह फिल्म आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज हो रही है और होम्बले फिल्म्स इसके विदेशी वितरण का काम संभाल रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

डॉक्टर के इलाज के बाद महिला की हालत बिगड़ने का आरोप, 20 से 25 हजार रुपए खर्च के बाद भी नहीं मिली राहत; समझौते...

पटना/गया। रेमा पंचायत इलाज के बाद महिला की हालत गंभीर होने और उपचार में हजारों रुपए खर्च होने का...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img