Friday, October 16, 2026

‘कुत्ते के कटोरे से पानी पीयो’, पत्नी अवंतिका को यूट्यूबर सौरभ जोशी ने दिया डेयर, भड़के लोग तो दी सफाई- ‘बर्तन धो दिया था’

Must Read

यूट्यूबर सौरव जोशी एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। सौरव ने हाल ही में अपनी पत्नी अवंतिका को अपने पालतू कुत्ते ‘ओरियो’ के कटोरे से पानी पीने का डेयर दिया, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इन सभी आलोचनाओं पर अब सौरव जोशी ने प्रतिक्रिया दी है।
भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब व्लॉगर्स में शामिल सौरव जोशी यूट्यूब पर अपने परिवार और अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियोज साझा करने के लिए मशहूर हैं। यूट्यूब पर सौरव जोशी के 4.2 करोड़ सब्सक्राइबर हैं और उनकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस बीच यूट्यूबर अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट को दिए एक डेयर को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में सौरव जोशी ने अपने व्लॉग में पत्नी अवंतिका को अपने पालतू कु्त्ते ओरियो के बर्तन में पानी पीने को कहा था। इसी डेयर को लेकर सौरव जोशी को सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन आलोचना झेलने के बाद, यूट्यूबर सौरव जोशी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए सौरव ने कहा है कि अवंतिका के इस्तेमाल करने से पहले कटोरे को साफ कर लिया गया था।

सौरव जोशी ने दी सफाई
आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘हमने जो ट्रुथ और डेयर किया था, तो अवंतिका ने ओरियो के बर्तन में पानी पिया था। तो बहुत से लोग बोल रहे हैं कि तुम ऐसे कैसे कर सकते हो?’ इसके बाद सौरभ जोशी ने बताया कि जिस बर्तन में अवंतिका को पानी पिलाया गया था, वो धो दिया गया था। यही नहीं, सौरभ ने ये भी बताया कि वह अपने कुत्ते को कौन सा पानी पिलाते हैं। सौरभ ने कहा- ‘जो हम ओरियो को पानी देते हैं, वो कोई नॉर्मल पानी नहीं है, मैं आमतौर पर ये बात बताता नहीं हूं लेकिन मेरा पूरा परिवार एल्कलाइन वॉटर पीता है। हम अपने कुत्ते को भी एल्कलाइन वॉटर ही देते हैं। हमने अवंतिका को जिस बर्तन में पानी दिया था, वो बर्तन धो दिया था और पानी भी अच्छा था।’
परिवार की सदस्य की तरह है ओरियो
सौरव जोशी ने ये भी बताया कि ओरियो को भी वह अपने परिवार की सदस्य की तरह ही मानते हैं और साथ ही ये भी दावा किया कि कई बार तो वह खुद भी ओरियो के खाने में से खाना खा लेते हैं। उन्होंने पत्नी अवंतिका को दिए टास्क का बचाव करते हुए कहा- ‘डेयर तो कुछ भी हो सकता है ना, और भी एक्स्ट्रीम चीजें होंगी।’ हाइजीन से जुड़ी समस्याओं पर बात करते हुए सौरव ने कहा कि उनके घर में साफ-सफाई को लेकर काफी सतर्कता बरती जाती है। सौरव जोशी का ये रिएक्शन ऐसे समय पर आया है जब वह पत्नी अवंतिका को अपने पेट डॉग के बर्तन में पानी पीने का डेयर देकर ट्रोल्स से घिरे हुए हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब सौरव जोशी को इस तरह आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, इससे पहले भी कई बार वह अपने कामों को लेकर ट्रोल्स से घिर चुके हैं।

फराह खान ने दिखाई थी सौरभ जोशी के घर की झलक
हाल ही में सौरव जोशी अपने लग्जरी बंगले और लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में थे। यूं तो सौरभ खुद भी अक्सर फैंस को अपनी लाइफस्टाइल, घर और खरीदारी से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं, लेकिन हाल ही में फराह खान सौरव जोशी के हल्द्वानी स्थित घर पहुंचीं और उनके खूबसूरत घर की झलक अपने यूट्यूब चैनल पर साझा की। जिसे देखकर वह खुद भी हैरान थीं। इसी दौरान सौरव ने उस बंगले के बारे में भी बताया, जो मौजूदा घर के पास ही बनाया जा रहा है। घर की डिजाइन में मॉडर्न लुक के साथ परिवार की जरूरतों का जिस तरह ध्यान रखा गया, उसे देखकर फराह खासी इंप्रेस हुईं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

जो बांग्लादेश में हुआ वही दोहराना चाहते हैं”, प्रशांत भूषण के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान पर बोली BJP, नेहा बोरा और राहुल गांधी पर...

प्रशांत भूषण के 'रिजीम चेंज' वाले बयान के बाद बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि जो...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img