Friday, October 16, 2026

आखिरी टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री, अर्शदीप सिंह को लगी चोट

Must Read

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का चोट की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में खेल पाना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में बीसीसीआई ने आखिरी मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव हुआ है। सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले के लिए टीम इंडिया में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है। अर्शदीप के चोटिल होने के बाद भुवी को टीम में शामिल किया गया है।
भुवनेश्वर कुमार की हुई टीम इंडिया में एंट्री
बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से जारी आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, अर्शदीप सिंह को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते वक्त कंधे पर चोट लग गई थी। उनके चोट को ध्यान में रखते हुए भुवी को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, आखिरी टी20 मैच में उनके खेलने या न खेलने को लेकर अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले उनकी फिटनेस और रिकवरी को देखकर लिया जाएगा।
टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक हुआ मजबूत
अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के जुड़ने से टीम के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती मिलेगी। भुवनेश्वर अपनी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बेंगलुरु की पिच अमूमन बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में भुवी का अनुभव टीम के बहुत काम आ सकता है। भुवी ने 4 साल पहले भारत के लिए आखिरी T20I मैच खेला था। WI सीरीज के बाद वह न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

बराबरी पर है टी20 सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज इस समय 2-2 की बराबरी पर हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में हुआ था, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल करके 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद रांची में खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर सीरीज बराबर कर ली। तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुआ, जहां भारत ने 14 रन से बाजी मारी। इसके बाद हैदराबाद में हुए चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया, जिससे सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर आ गई है। अब तीसरे मैच में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

आखिरी टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

काजोल ने मां और बहन संग की दुर्गा पूजा की शुरुआत, 80 साल पुरानी परंपरा में शामिल हुआ पूरा परिवार, सामने आई झलकियां

काजोल, तनुजा और तनीषा मुखर्जी ने मुंबई में नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा के 80वें आयोजन का उद्घाटन किया।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img