Saturday, October 17, 2026

अजय देवगन के जुहू बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण के खिलाफ हुई कार्रवाई, जमींदोज की गईं दीवारें

Must Read

अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले पर बीएमसी ने जमींदोज कर दिया है। बताया जा रहा है कि बंगले के अंदर बिना परमिशन के कुछ बदलाव करवाए गए थे, जिसके खिलाफ ये कार्रवाई हुई है और बंगले के उस हिस्से को गिरा दिया गया है।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों एक तरफ अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिसकी कमाई आसमान छू रही है और ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी काजोल पूरे परिवार के साथ नवरात्रि के जश्न में डूबी हैं। इस बीच अजय देवगन के बंगले पर मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी का हथौड़ा चल गया है। बताया जा रहा है कि अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ बीएमसी ने ये कार्रवाई की है और बंगले के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया है। 7,802 वर्ग फुट में फैला अजय देवगन का ये बंगला कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है, जिस पर बीएमसी ने कार्रवाई की है।
नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम
बताया जा रहा है कि बीएमसी ने बंगले में चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ अभिनेता को नोटिस भी दिया था, लेकिन नोटिस भेजे जाने के बावजूद काम नहीं रुका, जिसके चलते अब बीएमसी ने ये कार्रवाई की है। आरोप है कि बंगले में आंतरिक बदलाव किए जा रहे हैं। बंगले में विभाजन की दीवारें, खिड़कियां और अन्य निर्माण कार्य बीएमसी द्वारा आवश्यक अनुमति लिए बिना किए जा रहे थे। जरूरी मंजूरी के बिना निर्माण में बदलाव को लेकर पहले स्टॉप वर्क का नोटिस जारी किया गया और काम न रुकने के कुछ दिनों बाद अब बीएमसी ने ये कदम उठाया है।

तत्काल काम रोकने का नोटिस जारी किया गया था
मुंबई महानगरपालिका ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी करते हुए रिनोवेशन का काम तत्काल रोकने और साथ ही आवश्यक दस्तावेज व अनुमतियां पेश करने का निर्देश दिया था। हालांकि, नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, जिसके कारण नगर निगम ने अनधिकृत निर्माण के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। शनिवार को बीएमसी द्वारा उठाए गए कदम की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें हथौड़े की मदद से निर्माण कार्य को तोड़ते देखा जा सकता है।

7,802 वर्ग फुट में फैला है अजय देवगन का बंगला
अजय देवगन का यह बंगला मुंबई के जुहू इलाके में स्थित कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में है। इस बंगले का क्षेत्रफल करीब 7,802 वर्ग फुट है। नगर निगम का कहना है कि, बीएमसी से अनुमति लिए बगैर अभिनेता के बंगले के अंदर कई तरह के बदलाव किए जा रहे थे। इनमें अंदरूनी हिस्सों में फेरबदल, पार्टिशन वॉल यानी विभाजन के लिए दीवार बनाना, खिड़कियों में बदलाव और अन्य निर्माण कार्य शामिल थे। बीएमसी का कहना है कि इन कामों के लिए जरूरी नगरपालिका की अनुमति नहीं ली गई थी।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

आरा की नौवीं कक्षा की छात्रा अंजली की सुरीली आवाज को है मंच और पहचान का इंतजार, प्रतिभा को मिल जाए मौका तो बन...

आरा, बिहार। बिहार के भोजपुर जिले के रसालपुर, चिरपोकरी गांव की रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा अंजली अपनी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img