Monday, October 19, 2026

अब कब मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला

Must Read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसका पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा। भारतीय टीम अब उसकी तैयारी शुरू कर चुकी है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज समाप्त हो गई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया, इसलिए ये बराबरी पर छूटी है। हालांकि इसके बाद भी टीम इंडिया के प्लेयर्स के पास रेस्ट का ज्यादा वक्त नहीं है। टीम न्यूजीलैंड टूर पर है और जल्द ही इसका पहला मुकाबला खेला जाएगा। अब भारतीय क्रिकेट टीम अगला मैच कब खेलेगी, ये जान लीजिए और साथ ही इस पूरी टी20 सीरीज का शेड्यूल भी नोट कर लीजिए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां टी20 इंटरनेशनल मैचों के अलावा वनडे और टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। इसका आगाज टी20 सीरीज से होगा। शेड्यूल पहले ही सामने आ चुका है। इसके बाद बीसीसीआई की ओर से सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी पहले ही कर दिया गया था। टीम की कमान एक बार फिर से श्रेयस अय्यर के ही हाथ में रहेगी। भुवनेश्वर कुमार को भी टीम इंडिया में जगह मिली है। उन्हें भारत बनाम वेस्टइंडीज आखिरी मैच में भी मौका मिला था, लेकिन ये मैच पूरा हो ही नहीं पाया।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। यानी मैच गुरुवार को होगा। भारतीय टीम अ​ब इसी दिन मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। ये मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 24 अक्टूबर दिन शनिवर को होना तय हुआ है। ये मैच भी क्राइस्टचर्च में ही आयोजित किया जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो कि वेलिंग्टन में होगा। चौथा मैच 30 अक्टूबर को आकलैंड में खेला जाएगा। एक नवंबर को सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच होगा, जो हेमिल्टन में होगा। इसके साथ ही टी20 सीरीज खत्म हो जाएगी और चार नवंबर से वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी। भारतीय टीम के प्रदर्शन पर पूरी सीरीज के दौरान नजर रहेगी।

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सूरत में कमरे से लापता हुआ बोलने में असमर्थ कमला नदाफ, 14 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से तलाश जारी; तलाश करने वाले को 5...

सूरत/सीतामढ़ी। गुजरात के सूरत स्थित संजय नगर इलाके से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img