भरूच (गुजरात)।* गुजरात के भरूच जिले के जौलवा गांव में एक कपड़ा कारोबारी और उसके परिवार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सचिन संतोष कोहले (29) का आरोप है कि चार पहिया वाहन के ओवर टेक से शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रवि ठाकुर भाई परमार ने पहले सचिन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, इसके बाद अपने साथियों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सचिन तथा उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस घटना में सचिन, उनके छोटे भाई दीपक और मां पार्वती के प्राइवेट पार्ट पर लातो से मारा है
को चोटें आईं, जबकि पिता संतोष कोहले की बाईं कोहनी में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोट पहुंची है। परिवार के अनुसार, उनकी कोहनी की हड्डी टूट गई है और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
पीड़ित सचिन के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ
जौलवा गांव की वेलकम सोसायटी में रहते हैं। परिवार ओम सिलाई सेंटर नाम से कपड़ों की सिलाई और तैयार कपड़ों का कारोबार करता है। सचिन अपने छोटे भाई दीपक, पिता संतोष और मां पार्वती के साथ मिलकर दुकान चलाते हैं। परिवार की आजीविका इसी दुकान पर निर्भर है। सचिन का आरोप है कि 2 नवंबर 2026 को दोपहर दो बजकर 46 बजे के बीच वह अपनी कार से दुकान से कमरे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दुकान के सामने रहने वाले रवि ठाकोरभाई परमार अपनी ईको गाड़ी लेकर वहां पहुंचे और वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद करने लगे।
सचिन के अनुसार, रवि ने आरोप लगाया कि उन्होंने सुबह करीब आठ बजे के बीच फोर व्हीलर से उन्हें ओवरटेक किया था और इसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। सचिन का कहना है कि वह इस आरोप को गलत बता रहे थे, लेकिन विवाद बढ़ता गया और रवि ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी मां और छोटा भाई भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। इसके बाद परिवार के सदस्य दुकान पर पहुंचे, लेकिन विवाद वहां भी शांत नहीं हुआ।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रवि ने अपने घर से कुल्हाड़ी लाकर सचिन के छोटे भाई दीपक पर हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान पिता संतोष कोहले बेटे दीपक को बचाने के लिए बीच में आ गए। आरोप है कि कुल्हाड़ी उनके बाएं हाथ की कोहनी पर लगी, जिससे उन्हें गंभीर चोट पहुंची और खून निकलने लगा। परिवार का यह भी आरोप है कि रवि की मां भानुबेन ठाकोरभाई परमार ने पार्वतीबेन के साथ मारपीट की। वहीं सचिन और दीपक के साथ भी लात-घूंसों से हमला किए जाने की बात शिकायत में दर्ज कराई गई है।
घटना के बाद घायल परिवार के सदस्यों को निजी वाहन से भरूच सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। शिकायत के अनुसार, सचिन, उनकी मां और भाई को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पिता संतोष कोहले के बाएं हाथ में गंभीर चोट होने के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उनकी चिकित्सा जारी होने की बात शिकायत में कही गई है।
इस मामले में सचिन संतोष कोहले ने पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में रवि ठाकोरभाई परमार और भानुबेन ठाकोरभाई परमार के नाम सामने आए हैं। पुलिस दस्तावेजों के अनुसार, मामले की जांच हेड कांस्टेबल विवेकभाई रतिलाल सुतरिया को सौंपी गई है। शिकायत में मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला और परिवार के सदस्यों को चोट पहुंचाने सहित अन्य आरोपों की जांच की मांग की गई है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद वे बेहद डरे हुए हैं। सचिन को कथित तौर पर धमकियां भी मिल रही हैं कि यदि वह कहीं दिखाई दिए तो उन्हें गाड़ी से कुचल दिया जाएगा। परिवार ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पिता की गंभीर चोट और परिवार के अन्य सदस्यों के घायल होने के बाद पूरा परिवार परेशान है। पीड़ित पक्ष चाहता है कि मामले को गंभीरता से लेकर समय रहते न्याय दिलाने में मदद की जाए।



