Wednesday, July 29, 2026

असम में बाढ़ का कहर! 7 जिलों में डूबे घर-मकान, 24 घंटे में 7 और मौतों से बढ़कर 75 हुआ मृतकों का आंकड़ा

Must Read

असम के 7 जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। सबसे ज्यादा लोग चराइदेव जिले में प्रभावित हुए हैं। लोगों को बाढ़ वाले इलाकों से निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
असम में पिछले 24 घंटे में बाढ़ की घटनाओं की चपेट में आने से 7 और लोगों की मौत हो गई है। असम में अब भी 3.32 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि असम में मानसून के दौरान बाढ़ की घटनाओं में अबतक 75 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि असम सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दिया है। साथ ही, मुआवजा पाने के नियमों में भी ढील दी है।
असम के 7 जिलों में बाढ़ से हाहाकार
असम के अधिकारियों ने बताया कि शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, चराइदेव, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन सहित 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 21 राजस्व परिक्षेत्र और 622 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 3.32 लाख हो गई है।

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है चराइदेव जिला
जान लें कि असम का चराइदेव जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 1.42 लाख लोग इसकी चपेट में हैं। इसके बाद शिवसागर में 97 हजार 74 और जोरहाट में 57 हजार 371 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बीते मंगलवार को शिवसागर जिले के नाजिरा राजस्व परिक्षेत्र में 7 लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही इस साल असम में बाढ़ की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।

असम के 81 राहत कैंप में 32 हजार से ज्यादा लोग
अधिकारियों के अनुसार, असम के प्रभावित जिलों में 81 राहत कैंप चल रहे हैं, जहां 32 हजार 477 विस्थापित लोग पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा, 34 रिलीफ मैटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी काम कर रहे हैं। थल सेना, इंडियन एयरफोर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर डिपार्टमेंट एवं आपातकालीन सेवाओं और वॉलंटियर्स समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार जुटी हुई हैं।

45 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेत डूबा
असम के बाढ़ प्रभावित जिलों में 45 हजार 341 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल जलमग्न हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित शिवसागर जिले में मोबाइल फोन संपर्क बनाए रखने के लिए ‘इंट्रा-सर्किल रोमिंग’ की सुविधा को 30 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वहीं, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रभावित लोगों को इस मुश्किल वक्त से उबरने में मदद करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। असम के बारिश और बाढ़ की चपेट में आए इलाके की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कोई कंधे पर साइकिल ले जाता दिखा तो कहीं कार पानी में डूबी हुई नजर आई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

BMW में छंटनी! 2027 तक 8000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, ऑटो इंडस्ट्री में हड़कंप

दुनियाभर में ऑटोमोबाइल कंपनियां बदलते बाजार और बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच अपनी स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव कर रही हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img