Wednesday, August 19, 2026

मोहनलाल बड़े पर्दे पर मचाएंगे गदर, 1-2 नहीं 7 फिल्मों का किया ऐलान, बताया कौन-कौन होंगे निर्देशक

Must Read

सुपरस्टार मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह मलयालम सिनेमा के कुछ जाने-माने फिल्ममेकर्स – जैसे प्रियदर्शन, जीतू जोसेफ और सत्यन एंथिकाड के साथ मिलकर सात फिल्मों में काम करने वाले हैं।
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के चाहने वालों की कमी नहीं है। देश के कोने-कोने में उनके फैन हैं। सिर्फ दक्षिण भारतीय सिनेप्रेमी ही नहीं, बिंदी बेल्ट के दर्शक भी मोहनलाल की फिल्में देखने काफी पसंद करते हैं। मोहनलाल 5 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं और उनकी फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना रहता है। इस बीच मोहनलाल ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिससे उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सुपरस्टार ने एक साथ एक-दो नहीं बल्कि सात फिल्मों का ऐलान किया है, जिसमें मलयालम सिनेमा के कई जाने-माने नाम शामिल हैं। 2026 में मोहनलाल की पहले ही तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और अब उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी।
इन निर्देशकों के साथ करेंगे काम
मोहनलाल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन निर्दशकों के नाम बताए हैं, जिनके साथ वह अपनी आने वाली सात फिल्मों में काम करेंगे। अपने पोस्ट में सुपरस्टार ने लिखा- दिलचस्प कहानियां, रोमांचक सफर और कुछ बेहद खास फिल्ममेकर्स। यहां मेरे आने वाले सात प्रोजेक्ट्स की एक झलक है, जिनके लिए मैं इनके साथ काम कर रहा हूं-विष्णु मोहन, अनूप सत्यन, प्रियदर्शन, दिलेश पोथन, सत्यन अन्थिकाड, जूड एंथनी जोसेफ और जीतू जोसेफ।
मोहनलाल का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहनलाल आखिरी बार जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी मलयालम फिल्म ‘थुडाक्कम’ में नजर आए थे, हालांकि फिल्म में उनका कैमियो रोल था। इस फिल्म से मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल ने भी एक्टिंग डेब्यू किया है। मोहनलाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह तरुण मूर्ति की डायरेक्ट की गई मलयालम कॉप-ड्रामा फिल्म ‘अतिमनोहरम’ में नजर आएंगे, इस फिल्म में मोहनलाल के साथ जगदीश और मीरा जैस्मीन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में मोहनलाल ‘लौलाजन’ नाम के पुलिस सब-इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं, जिनकी जिंदगी में पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों स्तरों पर अचानक एक बड़ा मोड़ आता है।

कब रिलीज होगी अतिमनोहरम?
‘अतिमनोहरम’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी रतीश रवि ने लिखी है और सिनेमैटोग्राफी शाजी कुमार ने की है। गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ से होगा। हाल ही में मोहनलाल अपने एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहे, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी थी। सुपरस्टार ने अपने सिडनी शो मिस होने पर अफसोस जताते हुए बताया कि वीजा के चलते वह इस शो में शामिल नहीं हो सके।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

टेस्ट की पहली ही बॉल पर पहला विकेट गिरा, कपिल देव के 43 साल पुराने इतिहास की बराबरी

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। मैच की पहली...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img