Saturday, September 12, 2026

एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम के सामने होगी डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका की चुनौती, अब तक ऐसा रहा T20I में रिकॉर्ड

Must Read

दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अजेय रहते हुए खिताबी मैच के लिए अपनी जगह पक्की की है ऐसे में फाइनल मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है।
महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका से होगा, जिसमें टीम इंडिया की नजरें पिछली बार खिताबी मुकाबले में मिली हार का बदला लेने पर रहने वाली हैं। भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने बिना एक भी मुकाबला गंवाए खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का किया है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश महिला टीम का सामना किया था, जिसको वह 40 रनों से जीतने में कामयाब रहीं थी। वहीं श्रीलंकाई महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच को 4 विकेट से जीता। ऐसे में अब सभी की नजरें 13 सितंबर को होने वाले फाइनल मैच को लेकर है, जिसमें टी20 इंटरनेशनल में देखा जाए तो अभी तक भारतीय टीम का पलड़ा श्रीलंका के खिलाफ भारी ही दिखा है।
टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ रहा है बेहतरीन रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया की बाकी टीमों की तरह श्रीलंका के खिलाफ भी टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड शानदार देखने को मिलता है। टीम इंडिया ने महिला टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका की टीम का सामना 31 बार किया है और इसमें से 25 बार वह मुकाबले को जीतने में कामयाब रही है जबकि सिर्फ 5 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच रद्द रहा है। ऐसे में भारतीय महिला टीम के इस रिकॉर्ड को देखा जाए तो फाइनल मुकाबले को लेकर उनका पलड़ा भारी माना जा सकता है लेकिन श्रीलंकाई टीम के फॉर्म और दुबई की धीमी पिच को ध्यान में रखते हुए उनके लिए यह फाइनल मैच आसान नहीं रहने वाला है, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं जिनका बल्ला अभी तक टूर्नामेंट में उम्मीद के अनुसार चलता नहीं दिखा है।

एशिया कप में अब तक सिर्फ एक मैच में मिली हार
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच में महिला टी20 एशिया कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया 4 मैचों को जीतने में कामयाब रही है, जबकि श्रीलंका की टीम ने एक मैच अपने नाम किया है। इसमें उनकी यह जीत पिछली बार साल 2024 में खेले गए महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आई थी जब उन्होंने खिताबी मैच को एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम किया था।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सिर्फ 7.30 घंटे में पूरा होगा 13 घंटे का सफर, उदयपुर से डूंगरपुर, वडोदरा के रास्ते सूरत तक चलेगी नई वंदे भारत

ट्रेन नंबर- 26903/26904 का रूट आसर्व तक बिल्कुल ट्रेन नंबर- 26963/26964 की तरह ही रहेगा। दरअसल, भारतीय रेल उदयपुर...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img