Tuesday, October 27, 2026

टीम इंडिया की सुनामी में वर्ल्ड रिकॉर्ड हवा में उड़े, तीसरे ओवर में पचासा, फिर सबसे तेज सेंचुरी का कीर्तिमान

Must Read

अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत भारतीय टीम ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत ने फुल मैंबर टीमों में सबसे तेज अर्धशतक और टी20 इंटरनेशनल मैचों के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने का कीर्तिमान रच दिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में कई विश्व कीर्तिमान चकनाचूर कर दिए। जिन रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था, वो कुछ ही देर में ध्वस्त हो गए। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ऐसी सुनामी आई कि जिसने भी देखा, देखता ही रह गया। भारत ने अपने 100 रन पांच ओवर में ही पूरे कर लिए, जो कि एक नया कीर्तिमान है। फुल मैंबर टीमों की बात करें तो भारत ने 50 रन भी सबसे तेज बना दिए हैं।
भारत ने तीसरे ही ओवर में पूरे कर लिए 50 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम जब 199 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए उतरी तो उसने केवल 2.2 ओवर में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले केवल दो ही बार ऐसा हुआ है कि किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में इतनी जल्दी टीम ने 50 रन बनाए हों। साल 2019 में पापुआ न्यू गिनी बनाम वानुअतु के मैच में 2.2 ओवर में 50 रन बने थे। इसके बाद साल 2021 में रोमानिया बनाम सर्बिया मैच भी इतने ही ओवर में टीम ने अर्धशतक पूरा किया था। उसके बाद अब जाकर ये कारनामा हुआ है। अगर आईसीसी की फुल मैंबर टीमों की बात की जाए तो भारतीय टीम ने 2009 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2009 में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2.4 ओवर में 50 रन का आंकड़ा छुआ था।

पांच ओवर में 100 रन बनाकर भारत ने कायम किया नया विश्व कीर्तिमान
इसके बाद बात करते हैं टीम सेंचुरी की। भारत ने केवल 5 ओवर यानी 30 बॉल में ही 100 रन पूरे कर लिए। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2021 में सर्बिया के​ खिलाफ रोमानिया की टीम ने 5.2 ओवर में 100 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। ये तो फुल मैंबर हों या ना हों, टी20 इंटरनेशनल मैच का नया रिकॉर्ड है। साल 2023 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5.3 ओवर में 100 रन बनाए थे। अब ये सारे कीर्तिमान हवा हो गए हैं।

केवल 13.2 ओवर में ही 199 रन बनाकर मैच जीत लिया
भारत के सामने न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 199 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन टीम ने केवल 13.2 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने पांचवें ओवर में ही 100 रन बना दिए थे। जब 7.1 ओवर में वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा, तब तक भारत ने 133 रन बना ​लिए थे और मैच एकतरफा हो गया था। इसके बाद भी अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी जारी रही। दसवें ओवर में जब दूसरा विकेट गिरा, तब भारत ने 178 रन ​बना लिए थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

तमिलनाडु में शराब खरीदने के नियम बदले, 1 नवंबर से 1,000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य

तमिलनाडु में एक नवंबर से शराब की खुदरा दुकानों पर 1,000 रुपये से अधिक की खरीद के लिए डिजिटल...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img