Saturday, September 26, 2026

अजगर पकड़ा, टुकड़ों में काटा और पका कर खा लिया; तीन दोस्त गिरफ्तार

Must Read

केरल में पुलिस ने तीन दोस्तों को अजगर का शिकार करने और उसे पकाकर खाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने अजगर का शिकार कर उसे काटकर पकाया और फिर खा लिया था।
केरल के त्रिशूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने तीन लोगों को एक अजगर का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने पहले एक अजगर को पकड़ा, फिर उसे मारा और उसे कई टुकड़ों में काटकर पकाया और खा लिया। पुलिस की टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अजगर का शिकार करने पर तीन गिरफ्तार
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मन्नामंगलम में एक अजगर को पकड़ने और उसे खाने के आरोप में वन अधिकारियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जिंसन जोस (36), जिष्णु (30) और विवेक (30) के तौर पर हुई है। ये सभी मन्नामंगलम के पास चेरुकुन्नू के रहने वाले हैं। वन अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात आरोपियों के घर के पास अजगर देखा गया था।

तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
आरोप है कि इन तीनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सांप को पकड़ा, उसके टुकड़े किए, उसे पकाया और उसका मांस खाया। अधिकारियों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर, मन्नामंगलम वन स्टेशन के डिप्टी रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर एम. शाहजहां के नेतृत्व वाली टीम ने शनिवार को इन तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पहले भी दो लोग हुए गिरफ्तार
इससे पहले एक अन्य मामले में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वन अधिकारियों के मुताबिक उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में पानापुझा में एक अजगर का शिकार करने और उसका मांस पकाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इस मामले में दो आरोपियों प्रमोद और बिनीश को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी पानापुझा के ही रहने वाले थे।

वन अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने अपने घर के पास एक रबर के बागान से एक वयस्क अजगर का शिकार किया। उन्होंने बताया कि बाद में, दोनों ने उस सरीसृप को मार डाला और प्रमोद के घर पर उसकी करी बनाई। एक गुप्त सूचना के आधार पर, थालीपरम्बा रेंज ऑफ़िसर सुरेश पी और उनकी टीम ने घर पर छापा मारा और दोनों को पकड़ लिया। सांप के कुछ हिस्से और पकाई गई करी भी ज़ब्त की गई। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

‘मृत यात्री के पास से ट्रेन टिकट न मिलने पर भी मुआवजे का दावा खारिज नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए कहा है कि अगर मृत यात्री के पास से ट्रेन का...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img