Saturday, October 10, 2026

भारतीय बल्लेबाजों की खुल गई पोल, बैक टू बैक दो मैचों में रहे फ्लॉप

Must Read

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच इस वक्त तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों की दूसरी पारी में भी पोल खुल गई है।
भारत की ए​क क्रिकेट टीम तो इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही है, वहीं दूसरी भारत ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त है। सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम बुरी तरह से हारी थी। उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय बल्लेबाज दूसरे मैच में वापसी करेंगे, लेकिन कम से कम बड़े बड़े खिलाड़ी तो ऐसा नहीं कर पाए। साई सुदर्शन, देवदत्त ​पडिक्कल और रुतुराज गायकवाड बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को मिली थी 125 रनों से हार
इस वक्त ऑस्ट्रेलिया ए की टीम भारत के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम 125 रनों के बड़े अंतर से हार गई थी। इसके बाद जब दूसरा मैच शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया ए ने फिर से 275 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया। जब भारत की बल्लेबाजी आई तो टॉप आर्डर बुरी तरह से बिखर गया। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल 10 बॉल में केवल एक ही रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे ओपनर साई सुदर्शन 29 बॉल में केवल 13 ही रन बना सके। कप्तान रुतुराज गायकवाड तीसरे नंबर पर खेलने के लिए उतरे, लेकिन वे 5 बॉल में 12 रन बनाकर चलते बने।

सीरीज के पहले मैच भी नहीं बने थे टॉप आर्डर से रन
ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हुआ है। इससे पहले जब सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 274 रन बनाए थे, तब भी भारत का टॉप आर्डर फ्लॉप नजर आया था। साई सुदर्शन केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। देवदत्त पडिक्कल तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और कप्तान गायकवाड ने 30 बॉल पर महज 15 रन बनाए। तब रजत पाटीदार ने 51 बॉल पर 53 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए होना है टीम इंडिया का ऐलान
जल्द ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलने जाएगी। टी20 सीरीज के लिए तो टीम का ऐलान हो गया है, लेकिन वनडे के लिए अभी टीम घोषित नहीं हुई है। माना जा रहा है कि सिलेक्टर इसी वनडे सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पता चले कि कौन सा खिलाड़ी कैसा खेलता है, लेकिन अभी तक ये भारत के बड़े बड़े खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम होते हुए दिखाई दिए हैं।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गोंडा में ग्राम समाज की जमीन और रास्ते पर कब्जे का आरोप, 2022 से शिकायतें लेकर भटक रहे बाबा करमचंद तिवारी

50 से 55 साल से रास्ता बंद होने का दावा, बरसात में भरता है पानी; जंगल के रास्ते आने-जाने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img