Friday, October 9, 2026

₹43 करोड़ का सालाना पैकेज, HDFC बैंक के नए बॉस अनूप बागची बन सकते हैं भारत के सबसे महंगे बैंक CEO

Must Read

भारत के बैंकिंग सेक्टर में HDFC बैंक के नए बॉस अनूप बागची अपनी सैलरी को लेकर चर्चा में हैं। बैंक के एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, MD और CEO का पद संभालने के पहले साल में उन्हें करीब ₹43 करोड़ का कुल पैकेज मिल सकता है।
भारत के बैंकिंग सेक्टर में HDFC बैंक के नए बॉस अनूप बागची अपनी सैलरी को लेकर चर्चा में हैं। बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के तौर पर उनके पहले साल का कुल मुआवजा करीब ₹43 करोड़ रहने वाला है। इसके साथ ही वह देश के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले बैंक सीईओ बन सकते हैं। बैंक की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पैकेज में फिक्स्ड सैलरी, परफॉर्मेंस के आधार पर मिलने वाला वेरिएबल पे और एकमुश्त जॉइनिंग बोनस शामिल है।
अनूप बागची 27 अक्टूबर से एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। वह मौजूदा सीईओ शशिधर जगदीशन का कार्यकाल पूरा होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। बागची इससे पहले आईसीआईसीआई ग्रुप में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उनकी नियुक्ति के साथ उनके मुआवजे को भी मंजूरी दी है।

फिक्स्ड पे ₹8.97 करोड़, वेरिएबल पे ₹26.92 करोड़
बैंक की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बागची को पहले साल में ₹8.97 करोड़ का फिक्स्ड मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा, उनका वेरिएबल पे ₹26.92 करोड़ तय किया गया है, जो फिक्स्ड पे का 300% है। वेरिएबल पे का एक हिस्सा नकद और दूसरा हिस्सा कर्मचारी स्टॉक ऑप्शंस यानी ESOPs के रूप में दिया जाएगा। नकद भुगतान में ₹8.88 करोड़ शामिल हैं, जबकि ₹18.04 करोड़ के ESOPs चार साल में चरणबद्ध तरीके से वेस्ट होंगे।

₹7.3 करोड़ से ज्यादा का जॉइनिंग बोनस
बागची को पहले साल में ₹7.3 करोड़ से अधिक का एकमुश्त जॉइनिंग बोनस भी मिलेगा। इसमें करीब ₹3.19 करोड़ के रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स और ₹4.16 करोड़ के ESOPs शामिल हैं। इन पर भी चार साल में अधिकार मिलेगा।

कार, घर और दूसरे फायदे भी पैकेज में
बागची के पैकेज में घर से जुड़ी सुविधाओं के लिए करीब ₹1.66 करोड़ और कार व आने-जाने के खर्च के लिए ₹54 लाख शामिल हैं। वह अधिकतम ₹1.40 करोड़ की एक्स-शोरूम कीमत वाली दो कंपनी कारों के लिए भी पात्र होंगे। इसके अलावा, उन्हें ₹3.75 करोड़ तक का हाउसिंग लोन रियायती ब्याज दरों पर मिल सकता है।

दूसरे बैंक के सीईओ से कितना ज्यादा है पैकेज?
वित्त वर्ष 2025-26 में कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी को ₹17.23 करोड़ और एक्सिस बैंक के सीईओ अमिताभ चौधरी को ₹10.30 करोड़ का मुआवजा मिला था। वहीं, एचडीएफसी बैंक के मौजूदा सीईओ शशिधर जगदीशन का मुआवजा ₹28.65 करोड़ था। इस तुलना में बागची का प्रस्तावित पैकेज काफी बड़ा है।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

संभल में किसान यशवीर की फसल पर संकट, 5 दिन बाद भी नहीं निकले धन के बाल; 80 हजार रुपये के नुकसान का दावा,...

संभल। जिले के धनारी क्षेत्र के रहने वाले किसान यशवीर इन दिनों अपनी फसल को लेकर परेशान हैं। पीड़ित...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img