Tuesday, November 24, 2026

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंची, दो का खेल खत्म, आज होगा चौथी टीम का फैसला

Must Read

भारत की ए टीम के लिए आज यूएई के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल की तीन टीमों के नाम तय हो गए हैं, अब चौथी टीम की बारी है।
इस वक्त सभी की नजरें एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 पर है। इस टूर्नामेंट का लीग फेज अब समाप्त होने वाला है। इसके बाद सेमीफाइनल के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। अब तक तीन टीमें अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। साथ ही दो टीमों का खेल खत्म हो गया है। खास बात ये है कि भारत की ए टीम अभी ना तो बाहर हुई है और ना ही सेमीफाइनल में पहुंची है। आज इसका भी फैसला शाम तक हो जाएगा।
इस बार आठ टीमें ले रही हैं टूर्नामेंट में हिस्सा, दो ग्रुपों में बांटी गई हैं टीमें
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके लिए चार चार के दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें हैं। वहीं ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम ने पहले मैच में शानदार आगाज करते हुए नेपाल को बड़े अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की, लेकिन दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसलिए टीम अभी तक सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है।

श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल पहुंच चुकी हैं
इस बीच जिन तीन टीमों ने अब तक सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उसमें ग्रुप ए से श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं। इस ग्रुप से अफगानिस्तान से हांगकांग की टीमें बाहर हो चुकी हैं। इसके बाद अगर ग्रुप बी की बात करें तो उसमें पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जा चुकी है। अब इस ग्रुप से सेमीफाइनल की रेस में भारत के अलावा नेपाल और यूएई की टीमें शामिल हैं।

भारतीय टीम जीत तो सेमीफाइनल की टिकट हो जाएगी पक्की
आज शाम तक चौथी सेमीफाइनलिस्ट तय हो जाएगी। भारत की ए टीम आज यूएई के खिलाफ अपना मैच खेलेगी। इसमें अगर उसे जीत मिली तो टीम सीधे सेमीफाइनल में चली जाएगी। लेकिन अगर हार मिली तो यूएई के भी दो अंक हो जाएंगे। इस तरह से भारत, नेपाल और यूएई के दो दो अंक होंगे और उसके बाद चौथी टीम का फैसला नेट रन रेट के हिसाब से होगा। इसमें भी भारतीय टीम बाजी मार सकती है, क्योंकि उसका नेट रन रेट काफी अच्छा है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची तो बांग्लादेश या फिर श्रीलंका से उसकी टक्कर होगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोनू निगम ने खरीदी 31.47 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी, अभी दिवाली से पहले ही खरीदा था 44.3 करोड़ रुपये का लग्जरी घर

रियल एस्टेट कंसल्टेंट स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मालूम चला कि सोनू ने नवंबर 2026 में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img