Tuesday, November 24, 2026

सोनू निगम ने खरीदी 31.47 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी, अभी दिवाली से पहले ही खरीदा था 44.3 करोड़ रुपये का लग्जरी घर

Must Read

रियल एस्टेट कंसल्टेंट स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मालूम चला कि सोनू ने नवंबर 2026 में ये कमर्शियल प्रॉपर्टी रजिस्टर कराई थी और ये डील 31.47 करोड़ रुपये में हुई।
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर सोनू निगम ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और प्रॉपर्टी जोड़ ली है। सोनू ने इस बार मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47 करोड़ रुपये में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसमें एक पार्किंग स्पेस भी शामिल है। सिंगर ने अभी दिवाली से पहले ही मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 44.3 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। इसके अलावा, उन्होंने अभी हाल ही में मुंबई में 12 लाख रुपये मासिक किराये पर 3 ऑफिस दिए थे।

सोनू ने डील के तहत 1.88 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का किया भुगतान
रियल एस्टेट कंसल्टेंट स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मालूम चला कि सोनू ने नवंबर 2026 में ये कमर्शियल प्रॉपर्टी रजिस्टर कराई थी और ये डील 31.47 करोड़ रुपये में हुई। DLH बेस्टसेलर में स्थित इस कमर्शियल यूनिट में एक ग्राउंड फ्लोर है, जिसका RERA कारपेट एरिया 1090 वर्ग फुट है। इसी यूनिट में पहली मंजिल भी है, जिसका RERA कारपेट एरिया 1140 वर्ग फुट है। सिंगर ने इस प्रॉपर्टी के लिए 1.88 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया, जिसमें 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस भी शामिल है।

सोनू ने दिवाली से पहले ही खरीदा था 44.3 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट
रियल एस्टेट रिसर्च एंड डेटा एनालिटिक्स कंपनी लियासेस फोरस के मुताबिक, सोनू ने इसी साल 8 नवंबर को मनाई गई दिवाली से पहले ही अंधेरी वेस्ट में एक लग्जरी घर खरीदा था। 3055 वर्ग फुट एरिया वाले इस घर की डील 44.3 करोड़ रुपये में हुई थी। कंपनी के अनुसार, ये अपार्टमेंट वर्तमान नाम की रेजिडेंशियल सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर है।

सिंगर ने इस साल कई प्रॉपर्टी खरीदी और बेची
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू निगम इस साल कई प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने इस साल अपनी कई प्रॉपर्टी को किराये पर भी दिया है। अगस्त 2026 में उन्होंने अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला रोड स्थित सुंदरवन कॉम्प्लेक्स में 258.33 वर्ग फुट का एक ऑफिस खरीदा था। ये प्रॉपर्टी 1 करोड़ रुपये में खरीदी थी। सोनू ने इस साल मई में कर्जत के सावेले गांव में 5 प्लॉट बेचे थे। करीब 1.067 हेक्टेयर में फैले इन 5 प्लॉटों को 95 लाख रुपये में बेचा गया था।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंची, दो का खेल खत्म, आज होगा चौथी टीम का फैसला

भारत की ए टीम के लिए आज यूएई के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम है। एशिया कप राइजिंग...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img