Tuesday, November 24, 2026

गुरु नानक जयंती के मौके पर आज शेयर बाजार की छुट्टी, 18 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, शाम के सेशन में खुलेगा MCX

Must Read

गुरू नानक जयंती के मौके पर भारत के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह के सेशन में कारोबार बंद रहेगा।
मंगलवार को सिखों के पहले गुरू और धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। इस बड़े मौके पर देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई में आज छु्ट्टी रहेगी। इसके साथ ही, आज देशभर के 18 राज्यों में सभी बैंकों की भी छुट्टी रहेगी और MCX पर शाम के सेशन में कारोबार शुरू होगा।
गुरू नानक जयंती के मौके पर आज बीएसई और एनएसई पर सभी सेगमेंट- इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिक, करेंसी डेरिवेटिव, कमोडिटी डेरिवेटिव, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट के कारोबार बंद रहेंगे। बुधवार, 25 नवंबर को कारोबार बाकी दिनों की तरह ही शुरू होगा और बंद होगा।

सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
सोमवार को, हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, कुछ देर के बाद बिकवाली हावी होने लगी और ये लाल निशान में आ गया। देखते ही देखते, बाजार में बिकवाली बहुत तेज हो गई और अंत में ये भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 502.26 अंकों (0.60%) की शानदार बढ़त लेकर 84,421.97 अंकों पर और निफ्टी 128.55 अंकों (0.50%) की बेहतरीन तेजी के साथ 25,929.15 अंकों पर खुला था। लेकिन अंत में, सेंसेक्स 1483.72 अंक (1.77 प्रतिशत) टूटकर 82,435.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 434.20 अंक (1.68 प्रतिशत) लुढ़ककर 25,366.40 के स्तर पर आ गया।

MCX पर शाम के सेशन में शुरू होगा कारोबार
गुरू नानक जयंती के मौके पर भारत के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह के सेशन में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि, शाम वाले सेशन में कारोबार सामान्य तरीके से चलेगा। बताते चलें कि एमसीएक्स पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मॉर्निंग सेशन चलता है और शाम 5 बजे से लेकर रात के 11.30 बजे तक इवनिंग सेशन चलता है। गुरू नानक जयंती के मौके पर एमसीएक्स पर शाम 5 बजे कारोबार शुरू होगा।

देश के 18 राज्यों में बंद रहेंगे सभी बैंक
बताते चलें कि आज गुरू नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंकों की भी छुट्टी रहेगी। आरबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को देश के कुल 18 राज्यों में सभी बैंक बंद रहेंगे। आज मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंकों की सभी ब्रांच बंद रहेंगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

आईपीएल 2027 से पहले एक और बड़ा ऐलान, पंजाब किंग्स ने कराई एक और एंट्री

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। भारतीय टीम के कोचिंग...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img