Tuesday, November 24, 2026

सुपरस्टार रंजीत के घर बजी शहनाई, लाल बनारसी साड़ी और ट्यूब टॉप में दुल्हन बनीं बेटी दिव्यांका, जानें कौन हैं खलनायक के जमाई राजा

Must Read

दिग्गज अभिनेता रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी ने बॉयफ्रेंड अपूर्व माथुर से शादी कर ली। उन्होंने लाल बनारसी साड़ी के साथ पिंक टॉप पहना। इस अनोखी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी दिव्यांका बेदी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व माथुर के साथ शादी कर ली है। खास बात यह है कि दिव्यांका की शादी बॉलीवुड की भव्य और पारंपरिक शादियों से बिल्कुल अलग रही। न यहां सितारों का जमावड़ा दिखा और न ही भारी-भरकम सजावट के बीच कोई ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी हुई। दिव्यांका और अपूर्व ने अपने इस खास दिन को बेहद निजी और अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके वेडिंग लुक की खूब चर्चा हो रही है।
पिता रंजीत का हाथ थामकर दुल्हन बनीं दिव्यांका
दिव्यांका की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ढोल की थाप के बीच अपने पिता रंजीत का हाथ थामकर एंट्री करती नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ उनके होने वाले पति अपूर्व उनका इंतजार करते दिखाई देते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को जयमाला पहनाते हैं और शादी की रस्में पूरी करते हैं। खास बात यह रही कि दोनों ने पारंपरिक विवाह समारोह के बजाय रजिस्टर्ड मैरिज का विकल्प चुना। इस दौरान सिंदूर की रस्म भी निभाई गई। दिव्यांका और अपूर्व लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया। इस खास मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे।
लाल बनारसी साड़ी के साथ पिंक टॉप, दुल्हन के लुक ने खींचा ध्यान
दिव्यांका बेदी का ब्राइडल लुक इस शादी की सबसे खास बातों में से एक रहा। आमतौर पर बॉलीवुड शादियों में दुल्हनें भारी कढ़ाई वाले लहंगे और पारंपरिक परिधानों में नजर आती हैं, लेकिन दिव्यांका ने इस चलन से हटकर अपना अलग अंदाज चुना। उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी के साथ सुर्ख गुलाबी रंग का ट्यूब टॉप पहना। अपने लुक को उन्होंने मिनिमल जूलरी और मांग टीके के साथ पूरा किया। दिव्यांका ने न तो सिर पर दुपट्टा लिया और न ही पारंपरिक घूंघट रखा। मेसी बन हेयरस्टाइल के साथ उनका पूरा लुक काफी मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आया। वहीं दूल्हे अपूर्व माथुर रेड कलर की हैवी वर्क वाली शेरवानी में दिखाई दिए। दूसरी ओर दिव्यांका के पिता रंजीत भी अपने पुराने और खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने सिर पर अपना ट्रेडमार्क हेडगियर पहना था और इसके साथ लंबा चोंगा स्टाइल कुर्ता कैरी किया था।
शादी में नहीं पहुंचे बॉलीवुड सितारे, दोस्तों के साथ जमकर हुआ जश्न
दिव्यांका और अपूर्व ने अपनी शादी को निजी रखने का फैसला किया था। यही वजह रही कि इस समारोह में बॉलीवुड के बड़े सितारों की मौजूदगी देखने को नहीं मिली। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और दोनों के करीबी दोस्त शामिल हुए। हालांकि शादी के बाद हुई आफ्टर पार्टी में खूब रौनक रही। सामने आए वीडियो में मेहमान डांस करते और जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। खुद दिव्यांका भी इस दौरान बेहद खुश नजर आईं।
कौन हैं रंजीत की बेटी दिव्यांका और उनके पति अपूर्व?
दिव्यांका बेदी ने अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया को करियर के तौर पर नहीं चुना। वह पेशे से फिटनेस कोच हैं और मुंबई में अपना जिम चलाती हैं। इसके अलावा वह फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से भी जुड़ी हैं। उनकी अपनी डिजाइन फर्म ‘गिगि बी डिजाइन’है। वहीं उनके पति अपूर्व माथुर भी फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह दिव्यांका के साथ मिलकर जिम चलाते हैं और फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं। अपूर्व को मीरा कपूर और मसाबा गुप्ता जैसी जानी-मानी हस्तियों को ट्रेनिंग देने के लिए भी जाना जाता है।
हाउसफुल 5’ में नजर आए थे रंजीत
दिव्यांका के पिता रंजीत हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित खलनायकों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाकर अलग पहचान बनाई है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और विलेन के अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हाल ही में वह फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी में भी उनका किरदार अहम रहा। फिल्मों में अपने खलनायक वाले अंदाज के लिए मशहूर रंजीत अब बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंची, दो का खेल खत्म, आज होगा चौथी टीम का फैसला

भारत की ए टीम के लिए आज यूएई के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम है। एशिया कप राइजिंग...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img