Monday, November 23, 2026

DRS लेने का फैसला हुआ सही तो झूमने लगे शुभमन गिल, वायरल हुआ कप्तान का डांस

Must Read

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच के 5वें दिन जब भारतीय कप्तान शुभमन गिला का DRS लेने का फैसला टॉम ब्लंडल के खिलाफ सही साबित हुआ तो वह मैदान पर खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन के स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के 5वें दिन के खेल में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पांचवें दिन के दूसरे सेशन का खेल जब शुरू हुआ तो उस समय तक न्यूजीलैंड ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद कीवी टीम को पांचवां झटका टॉम ब्लंडल के रूप में लगा जिनको पहले फील्ड अंपायर ने अंशुल कंबोज की गेंद पर विकेटकीपर पंत हाथों किए गए कैच की अपील पर नॉट आउट दिया था। इसके बाद कप्तान गिल ने इस फैसले के खिलाफ DRS लिया जिसमें वह पूरी तरह से सही साबित हुए और अपनी खुशी को उन्होंने जताया भी।
शुभमन गिल मैदान पर ही डांस करने लगे
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 77वें ओवर की आखिरी गेंद जो अंशुल कंबोज ने फेंकी थी उसपर टॉम ब्लंडल ने डिफेंस करने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे से बिल्कुल करीब से गुजरने के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई। इसके बाद पंत ने तो कैच आउट की अपील नहीं की लेकिन कंबोज काफी आत्मविश्वास में दिखाई दिए और आउट की अपील फील्ड अंपायर की। ऑन फील्ड अंपायर ने ब्लंडल को आउट नहीं दिया। वहीं कप्तान शुभमन गिल भी तुरंत वहां और उनको कहते हुए सुना गया कुछ तो आवाज आई है और इसके बाद उन्होंने तुरंत DRS लेने का फैसला लिया। तीसरे अंपायर के पास फैसला जाने के बाद जब स्निकोमीटर में देखा गया तो गेंद ने बल्ले का काफी महीन किनारा लेकर ऋषभ पंत के दस्तानों में जाते हुए दिखाई दी। इसके बाद थर्ड अंपायर ने ऑन फील्ड अंपायर को फैसला बदलने के लिए कहा जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल तो मैदान पर ही डांस करने लगे।

गिल शतक बनाने से सिर्फ 2 रनों से थे चूके
टेस्ट कप्तान बनने के बाद से शुभमन गिल का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें बतौर कप्तान उन्होंने न्यूजीलैंड के अपने पहले दौरे का भी बल्ले से शानदार आगाज तो किया लेकिन शतक बनाने से सिर्फ 2 रनों से चूक गए। गिल वेलिंग्टन टेस्ट मैच में 98 रनों की पारी खेलने में खेलने में कामयाब हुए थे। हालांकि उनकी कप्तानी में अब टीम इंडिया का घर के बाद किसी टेस्ट मुकाबले में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड जरूर दर्ज हो गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

काव्या मारन-अनिरुद्ध के दूसरे वेडिंग रिसेप्शन की खूबसूरत झलक आई सामने, रजनीकांत, अजित कुमार समेत कई सितारे हुए शामिल

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के दूसरे वेडिंग रिसेप्शन में रजनीकांत, अजित कुमार समेत कई सितारे शामिल हुए। एमएस...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img