Monday, October 26, 2026

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली कान्हा की भक्ति में हुए लीन, मुंबई में कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में हुए शामिल, भजन पर झूमे

Must Read

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में मुंबई में आयोजित कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए। कपल साथ-साथ भक्ति गीतों पर डूबे नजर आए। कृष्णा दास कीर्तन से कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उन्हें कान्हा की भक्ति में डूबे देखा जा सकता है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कोहली बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के दम पर अपनी पहचान बनाने के बाद अनुष्का लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं और पति विराट और बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में बस गई हैं। पिछले दिनों ही लंदन से अनुष्का-विराट की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें दोनों बिना किसी तामझाम सुकून भरे पल बिताते दिखे। भले ही ये दोनों विदेश में बस गए हैं, लेकिन अक्सर वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं। हाल ही में ये दोनों मुंबई में अमेरिकी संगीतकार और गायक कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में भक्ति संगीत का आनंद लेते देखे गए। इस कार्यक्रम से विराट-अनुष्का की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दोनों को कान्हा की भक्ति में लीन देखा जा सकता है। सोशल मीडियापर शेयर किए गए वीडियो में, अनुष्का और विराट को एक साथ भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए देखा गया।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कृष्णा दास के लाइव कीर्तन का आनंद लिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अनुष्का और विराट एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए संगीत की धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनकी कैमरे पर नजर पड़ती है, लेकिन फिर वापस कीर्तन का आनंद लेने में मग्न हो जाते हैं। भजन संध्या के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मैरून रंग के कपड़े पहने थे, जबकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काले रंग की टी-शर्ट और सफेद पैंट पहनी थी। एक और वीडियो में, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बोट से आते हुए देखा गया।
इंटरनेट पर लोगों ने कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इस तरह कीर्तन में यूं मग्न देखकर इनके फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दोनों के चेहरों पर जो संतुष्टि है… वह अद्भुत है… एक अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिकता दिख रही है…’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘कितना खूबसूरत, कितना दिव्य कार्यक्रम था।’ बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं। इससे पहले जुलाई 2024 में भी यह कपल लंदन के यूनियन चैपल में उनके कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बारे में कुछ और बातें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं – एक बेटी वामिका और एक बेटा अकाय। अब यह कपल अपना ज्यादातर समय लंदन में बिताता है, जहां वे भारत की मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं। वे समय-समय पर आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 की फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ के जरिए फिल्मों में वापसी करने वाली थीं। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज को लेकर अभी तक कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

SIR पर सियासी घमासान के बीच विपक्ष को निर्मला सीतारमण की दो टूक, “शिकायत है तो अदालत जाएं, अपना पक्ष रख सकते हैं”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने SIR प्रक्रिया का विरोध कर रहे विपक्षी दलों से कहा कि वे न्याय...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img