Tuesday, November 17, 2026

PM मोदी मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारा पहुंचे, पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में भाग लिया

Must Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारा के पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में भाग लिया है। बता दें कि ये गुरुद्वारा 100 साल से भी ज्यादा पुराना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह यहां मनीला में चल रहे 23वें आसियन शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। पीएम मोदी मंगलवार को आसियन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा अहम खबर ये भी है कि पीएम मोदी ने मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारा के पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में भाग लिया है।
गुरुद्वारा खालसा दीवान में पीएम मोदी की कार सेवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में कार सेवा की। आपको बता दें कि मनीला का ये गुरुद्वारा 100 साल से भी पुराना है। साल 1929 में इसे भारत से मनीला आए पंजाबी समुदाय के लोगों ने बनाया था। अब इसका दोबारा निर्माण हो रहा है।
पीएम मोदी ने दी थी खालसा दीवान कार्यक्रम की जानकारी
पीएम मोदी ने सोमवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने कहा था- “कल, 17 नवंबर, एक बहुत ही खास दिन है। मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यह गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसका बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर, सिख समुदाय ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे दूसरों की सेवा करने और एक बेहतर दुनिया बनाने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं।
मनीला क्यों पहुंचे हैं पीएम मोदी?
आपको बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आसियान की स्थापना साल 1967 में की गई थी। इस संगठन में 11 देश हैं जिनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम शामिल हैं। वहीं, भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद साझेदार हैं। आसियान को इस क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली संगठनों में से एक माना जाता है। इसके अलावा पीएम मोदी 21वें ईस्ट एशिया समिट में भी शामिल होंगे और दोपहर में फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आंखों की रोशनी जाने का आरोप, मरीज ने दो डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप; CM हेल्पलाइन...

कटनी (मध्य प्रदेश)।* जिला चिकित्सालय कटनी में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज की आंखों की रोशनी चली जाने का...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img