Thursday, November 19, 2026

इंदिरा गांधी की जयंती पर PM मोदी ने किया याद, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Must Read

पूर्व प्रधानमंत्री और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को प्रयागराज में हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।”
गौरतलब है कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर जन्मीं इंदिरा को उनके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया था। बाद में पिता जवाहरलाल नेहरू ने उनके नाम के साथ प्रियदर्शिनी जोड़ दिया।

चार बार देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी
इंदिरा गांधी ने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने वर्ष 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। 31 अक्टूबर, 1984 को नई दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई थी।

इंदिरा गांधी लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। उनके कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए गए। हालांकि, उनके कुछ फैसले विवादों में भी रहे। वर्ष 1975 में देश में आपातकाल लागू करने का फैसला उनके राजनीतिक जीवन का सबसे विवादित अध्याय माना जाता है। इसके बाद 1977 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी। जून 1984 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई के बाद 31 अक्टूबर 1984 को उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी।

इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी के बेटे को टिकट
बता दें कि पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में वारिस पंजाब दे ने इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को टिकट देकर अपना उम्मीदवार घोषित किया है। संगठन ने इंदिरा गांधी हत्याकांड के दोषी रहे केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को बस्सी पठाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। केहर सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश में दोषी ठहराया गया था और बाद में उन्हें फांसी दी गई थी। उनके बेटे सतवंत सिंह को चुनाव मैदान में उतारने के फैसले ने पंजाब की राजनीति में नई बहस छेड़ दी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

चने की भूसी और पाउडर से बना रहे थे नकली दवाएं, फैक्ट्री का भंडाफोड़, UP समेत कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई

फैक्ट्री में छापा मारकर सील कर दिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नकली दवा फैक्ट्री...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img