Thursday, November 26, 2026

तिरुपति बालाजी भगवान को अज्ञात भक्त ने दिया 121 किलोग्राम सोने के आभूषण का दान, चर्चा में आया मामला

Must Read

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी भगवान को अज्ञात भक्त ने 121 किलोग्राम सोने के आभूषण का दान दिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। ये दान चर्चा में आ गया।
आंध्र प्रदेश में भगवान से भक्ति का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के तिरुपति बालाजी भगवान को एक अज्ञात भक्त ने 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए हैं। TTD (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम) ट्रस्ट अब से कुछ देर में इन आभूषणों को रंगनायकुल मंडपम में प्रदर्शित करेगा। सुबह लगभग 11:30 बजे, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में, दानकर्ता ये आभूषण TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को सौंपेंगे।
121 किलो सोना, 45 आभूषण..! भगवान श्री वेंकटेश्वर के लिए एक भक्त की ओर से अद्भुत भेंट! भगवान श्री वेंकटेश्वर को सिर से पैर तक सजाने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सोने के आभूषण आज राज्य के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भगवान को अर्पित किए गए।
अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान
सामने आई जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु द्वारा तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में चढ़ाए जा रहे 121 किलोग्राम सोने के आभूषण की कीमत करीब 160 करोड़ रुपये आंकी गई है। सरकार और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि ये चढ़ावा मंदिर के इतिहास में किसी एक श्रद्धालु द्वारा दिया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान होने वाला है।
दान में 45 आभूषण शामिल होंगे
PTI के मुताबिक, सरकार के एक सूत्र ने जानकारी दी है कि एक श्रद्धालु गुरुवार 26 नवंबर को तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण चढ़ाने वाला है। इस चढ़ावे में 9 सेट में व्यवस्थित किए गए 45 आभूषण शामिल होंगे। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच है।” सूत्र ने ये भी जानकारी दी है कि श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के साथ सभी जरूरी विचार-विमर्श को पूरा कर लिया है और वह मंदिर में ही मंदिर प्रशासन को ये आभूषण सौंपेगा।

अन्य भक्त ने दिया था 10 करोड़ रुपये का दान
आपको बता दें कि इससे पहले हैदराबाद के एक भक्त, कोडाली श्रीकांत ने TTD के ‘श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट’ को 10 करोड़ रुपये का दान दिया था। दानदाता ने श्रीवारी मंदिर के रंगनायकुल मंडप में TTD के अतिरिक्त EO वेंकैया चौधरी को दान का चेक सौंपा। दानदाता के इस उदार योगदान की सराहना की भी सराहना की जा रही है। उनके इस दान की चर्चा हर तरफ है। बता दें कि इससे पहले भी तिरुपति बालाजी मंदिर में कई भक्तों द्वारा दिए गए बड़े दान चर्चा का विषय बन चुके हैं। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी अमेरिका में गरमाई सियासत, सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

अमेरिका में NVIDIA के सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच, अमेरिकी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img