Saturday, November 28, 2026

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उड़ान में सुरक्षा चूक का आरोप, OSD ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को की शिकायत

Must Read

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा चूक मामले में उनके OSD भूपेन्द्र सिंह परस्ते ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को शिकायत की और पत्र लिखा है।
भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उड़ान में सुरक्षा चूक का आरोप लगा है। वह भोपाल एयरपोर्ट से 23 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट 6E-6259 से यात्रा कर रहे थे। विमान और सीट बदलने की समय पर सूचना नहीं देने का आरोप है। आरोप के मुताबिक, प्रोटोकॉल स्टाफ की अनुपस्थिति से रिसीविंग और लगेज प्रबंधन में परेशानी हुई।
केंद्रीय मंत्री को इंतजार कराने का भी आरोप
आरोपों के मुताबिक, सुरक्षा जांच के दौरान सहयात्रियों को रोककर पूछताछ करने से देरी हुई। एयरोब्रिज पर भीड़ के बीच केंद्रीय मंत्री को इंतजार कराने का भी आरोप है। केंद्रीय मंत्री के OSD भूपेन्द्र सिंह परस्ते ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा है और संबंधित अधिकारियों की कथित लापरवाही की जांच और कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी एयरपोर्ट प्रशासन, CISF और इंडिगो की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

OSD भूपेन्द्र सिंह परस्ते ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखे पत्र में की शिकायत में क्या लिखा?
OSD भूपेन्द्र सिंह परस्ते ने लिखा, “शिवराज सिंह चौहान की दिनांक 23 नवंबर, 2026 को भोपाल एयरपोर्ट से IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E-6259 द्वारा यात्रा के दौरान हुई अव्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी चूकों के संबंध में माननीय मंत्री जी के सुरक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा निम्नानुसार अवगत कराया गया है। फ्लाइट संख्या समान रहने के बावजूद विमान एवं सीट में परिवर्तन किया गया, जिसकी सूचना माननीय मंत्री जी के कार्यालय अथवा संबंधित सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल अधिकारियों को समय रहते नहीं दी गई। भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर संबंधित ATM श्री सिद्धार्थ यादव एवं प्रोटोकॉल स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण रिसीविंग एवं लगेज प्रबंधन में कठिनाई हुई। सुरक्षा एवं बोर्डिंग के दौरान माननीय मंत्री जी के सह-यात्रियों को रोककर पूछताछ की गई, जिससे अनावश्यक विलंब एवं असुविधा हुई। अन्य यात्रियों के विमान में बैठने से पूर्व ही माननीय मंत्री जी को Aerobridge की ओर ले जाया गया, जबकि वह यात्रियों से भरा हुआ था। परिणामस्वरूप उन्हें बीच रास्ते में रुकना पड़ा, जो निर्धारित सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रोटोकॉल के प्रतिकूल था। माननीय मंत्री जी के निवास से प्रस्थान से पूर्व CISF के Liaison Officer (LO), एयरपोर्ट प्रशासन, IndiGo अधिकारियों एवं प्रोटोकॉल स्टाफ को यात्रा की सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद उपर्युक्त अव्यवस्थाएं संबंधित अधिकारियों की गंभीर लापरवाही थी।”

मार्च 2026 में बिहार के तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में भी चूक का मामला सामने आया था। उनके हेलीपैड एरिया में घुसे सांड ने उत्पात मचाया था, जिसे खदेड़ने में पुलिस के पसीने छूट गए थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

महिला आरक्षण को लेकर PM मोदी ने जारी किया VIDEO संदेश, बोले- “नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो शेयर करते हुए पीएम...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img