Friday, August 14, 2026

पश्चिम बंगाल में लोन की राशि काटे जाने का आरोप, नौ किस्तें भरने के बाद भी नहीं मिले पूरे पैसे

Must Read

पश्चिम बंगाल के निवासी भजाहारी दास (Bhajahari Das) ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड (BFIL) के माध्यम से इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) से लिए गए लोन में अनियमितता का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 4 जून 2026 को लगभग 55,460 रुपये का लोन लिया था, लेकिन उन्हें हाथ में केवल करीब 50 हजार रुपये ही दिए गए। उनका आरोप है कि लगभग 5 हजार रुपये यह कहकर रोक लिए गए कि बाद में दे दिए जाएंगे, लेकिन आज तक वह राशि नहीं मिली।

भजाहारी दास का कहना है कि उन्होंने लोन की नौ साप्ताहिक किस्तें समय पर जमा कर दी हैं, इसके बावजूद कंपनी की ओर से रोकी गई राशि का भुगतान नहीं किया गया। कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा कि पैसा जल्द मिल जाएगा, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से अपनी शिकायत सार्वजनिक करते हुए मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि लोन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उन्हें उनकी बकाया राशि जल्द से जल्द दिलाई जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की भी मांग की है।

हालांकि, इस मामले में कंपनी का पक्ष सामने नहीं आया है। यदि कंपनी अपनी प्रतिक्रिया देती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

मीटर की रीडिंग लेने गए बिजली कर्मचारी को पालतू कुत्तों से कटवाया, जगह-जगह नोंच कर किया लहूलुहान

ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके के इंदिरा नगर में एक शख्स ने बिजली कर्मचारी को पालतू कुत्तों से कटवा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img