Home Sports IPL ऑक्शन 2027 में दिखेंगे आर्यवीर सहवाग, मोहित उल्वा भी आए सामने,...

IPL ऑक्शन 2027 में दिखेंगे आर्यवीर सहवाग, मोहित उल्वा भी आए सामने, अन्वय द्रविड़ का नाम गायब

0
1

आईपीएल 2027 ऑक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिन प्लेयर्स ने अपने नाम इसके लिए दिए हैं, वो सामने आने लगे हैं, हालांकि बीसीसीआई ने अभी फाइनल लिस्ट जारी नहीं की है।
अगले साल होने वाले आईपीएल के ऑक्शन की तारीख करीब आ रही है। सभी टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। अब जो खिलाड़ी ऑक्शन में नजर आएंगे, उनकी भी लिस्ट सामने आनी शुरू हो चुकी है। इस बार कुछ नए और युवा भारतीय खिलाड़ी भी नीलामी के दौरान नजर आएंगे। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने भी अपना नाम इसके लिए दिया है। हालांकि राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ का नाम लिस्ट से गाय​ब है।
आर्यवीर सहवाग पर लग सकती है मोटी बोली
आईपीएल 2027 के​ लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन होगा। इस बीच भारत के लिए अंडर 19 ​खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम सामने आने लगे हैं। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में खेले गए अंडर 19 एशिया कप में शानदार खेल दिखाया था। उन पर आगामी नीलामी में अच्छी बोली लग सकती है। अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट से पता चला है कि अन्वय द्रविड़ का नाम नीलामी वाली लिस्ट में नहीं है। इतना ही नहीं पाकिस्तान को फाइनल में हराने में अहम भूमिका अदा करने वाले मोहित उल्वा का नाम भी लिस्ट में दिख रहा है।

अभी तक बीसीसीआई की ओर से जारी नहीं की गई है प्लेयर्स की लिस्ट
इस बीच पता ये भी चला है कि अंडर 19 एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का नाम इस लिस्ट में नहीं है। साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भी अपना नाम नहीं दिया है। यानी उनके नाम ऑक्शन के दिन नहीं बोले जाएंगे। काव्य पटेल का नाम लिस्ट में है, लेकिन मनाल चौहान ने खुद को ​रजिस्टर नहीं किया है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई या फिर आईपीएल की ओर से रजिस्टर किए गए ​प्लेयर्स के नाम जारी नहीं किए गए हैं। लिस्ट सामने आने के बाद ही साफ होगा कि किस खिलाड़ी ने किस बेस प्राइज में अपना नाम रजिस्टर किया है।

डेविड वार्नर और निखिल चौधरी का नाम भी लिस्ट में आया
इस बीच रिपोर्ट से पता ये भी चला है कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार और कई आईपीएल टीमों के लिए पहले से ही खेल चुके डेविड वार्नर का भी नाम लिस्ट में शुमार है। ऑस्ट्रेलिया के ​निखिल चौधरी के नाम पर भी बोली लगाई जाएगी, जो कि भारतीय मूल के हैं, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के हैं और वहां से वे इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here