Saturday, September 5, 2026

फरहाना भट्ट ने ठुकराया ‘रोडीज’ की गैंग लीडर बनने का ऑफर? ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से लेंगी ब्रेक

Must Read

फरहाना भट्ट ने बताया कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहती हैं। साथ ही ‘रोडीज’ की गैंग लीडर बनने के बारे में भी अपडेट दी है।
फरहाना भट्ट ने आखिरकार ‘रोडीज 21’ में अपनी एंट्री की खबरों पर चल रही चर्चाओं पर बात की है। सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ की रनर-अप रहीं फरहाना ने X पर साफ किया कि वह नए सीजन में गैंग लीडर के तौर पर शामिल नहीं होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के शारीरिक और भावनात्मक रूप से कठिन अनुभव के बाद वह कुछ समय के लिए एडवेंचर रियलिटी शो से ब्रेक लेना चाहती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं।
फरहाना भट्ट नहीं होंगी ‘रोडीज’ की गैंग लीडर
‘रोडीज 21’ की गैंग लीडर बनने को लेकर चल रही अफवाहों पर फरहाना ने विराम लगा दिया है। बिग बॉस 19 की रनरअप रहीं फरहाना भट्ट ने खुद इन अफवाहों पर रिएक्ट किया। अपनी एंट्री के बारे में पूछने वाले फैंस से बात करते हुए, उन्होंने X पर साफ किया, ‘जो लोग मुझसे रोडीज के बारे में पूछ रहे हैं। उनके लिए एक छोटी सी सफाई। नहीं, मैं रोडीज के इस सीजन में गैंग लीडर नहीं बनूंगी।
खतरों के खिलाड़ी से फरहाना ने लिया ब्रेक
फरहाना ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी एडवेंचर रियलिटी शो से पीछे हटने का फैसला क्यों किया है। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपनी पूरी ताकत लगाने के बाद उन्होंने कहा, ‘खतरों के खिलाड़ी में अपना सब कुछ देने के बाद मैंने शारीरिक रूप से मुश्किल और एडवेंचर-बेस्ड शो से थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला किया है। खतरों ने मेरी बहुत सारी ऊर्जा, ताकत और भावनाएं ले ली हैं। अभी मुझे लगता है कि मुझे सांस लेने, रिचार्ज होने और दूसरी चीजों को आजमाने के लिए कुछ समय चाहिए।’ हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फरहाना ने एडवेंचर शो से पूरी तरह किनारा कर लिया है। उन्होंने भविष्य में वापसी की गुंजाइश बनाए रखी है और कहा, ‘इसका मतलब यह नहीं है कि मैं हमेशा के लिए एडवेंचर शो को ना कह रही हूं! मुझे यकीन है कि कोई और समय, कोई और मौका और कोई और चुनौती जरूर आएगी।’ फिलहाल, वह नए ‘रोडीज गैंग लीडर्स को अपना पल एन्जॉय करने देने में खुश हैं और कहती हैं, ‘जाओ और इसे एक यादगार सीजन बनाओ!’

रोडीज 21 के नए गैंग लीडर्स को लेकर चर्चा तेज
फरहाना भट्ट इन दिनों रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रही हैं। वहीं ‘रोडीज 21’ को लेकर फैंस में अभी भी उत्सुकता बनी हुई है और इसके नए गैंग लीडर्स के बारे में कई तरह की खबरें आ रही हैं। चर्चा है कि करण कुंद्रा शो में वापसी कर सकते हैं और खबरें हैं कि वह प्रिंस नरूला की जगह ले सकते हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक नए गैंग लीडर्स की लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, हिंदू संगठन के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, जानें मामला

स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ हिंदू संगठन के लोगों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img