Wednesday, September 9, 2026

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने नोएडा के फ्लैट में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Must Read

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 75 वर्षीय राकेश मेहता ने नोएडा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला।
नोएडा: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने नोएडा के अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र 75 साल थी। उनका शव रविवार, 6 सितंबर को नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि राकेश मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटा

पुलिस कर रही जांच
बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक तनाव और बीमारियों का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को लेकर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। इसके बाद सोमवार को दिल्ली के लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

राकेश मेहता वर्ष 2007 से 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे थे। वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान प्रशासनिक स्तर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के इस कदम से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।

दिल्ली के पूर्व मंत्री ने क्या बताया
राकेश मेहता की मौत की खबर सुनकर दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली काफी दुखी थे। उन्होंने बताया कि राकेश मेहता हमेशा नई पॉलिसी और आइडिया लागू करने के लिए तैयार रहते थे। लवली के मुताबिक, प्राइवेटाइजेशन के समय वह दिल्ली सरकार में पावर सेक्रेटरी थे और उस समय दिल्ली की सड़कों से ब्लूलाइन बसों को हटाने और लो-फ्लोर बसें चलाने की योजना बनाने में भी उनकी अहम भूमिका थी। वहीं, दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी रमेश नेगी ने बताया कि राकेश मेहता ने कई अहम प्रशासनिक सुधार किए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गणेश चतुर्थी पर DDA का बड़ा तोहफा, 25% छूट के साथ मिलेंगे 544 रेडी-टू-मूव फ्लैट; 14 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA की कर्मजीवी आवास योजना 2026 के तहत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img