Friday, September 4, 2026

घर की बदहाल स्थिति के बीच माता रानी का मंदिर बनवाने की आस, संदीप ने हाथ जोड़कर लगाई मदद की गुहार

Must Read

लखीमपुर खीरी के राजापुर गांव में माता रानी के मंदिर निर्माण की इच्छा, आर्थिक तंगी से जूझ रहे संदीप बोले सहयोग मिले तो पूरा हो सकेगा धार्मिक संकल्प

लखीमपुर खीरी। जिले के राजापुर गांव में माता रानी के मंदिर निर्माण को लेकर एक युवक ने लोगों से सहयोग की अपील की है। राजापुर निवासी संदीप कुमार का कहना है कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घर की परिस्थितियों के कारण माता पिता भी परेशान रहते हैं और वह चाहकर भी उनकी पूरी सेवा नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद उनके मन में माता रानी का मंदिर बनवाने की इच्छा बनी हुई है।

संदीप कुमार ने बताया कि वह माता रानी की भक्ति में लीन रहते हैं और गांव में मां दुर्गा का मंदिर बनवाना चाहते हैं। उनका कहना है कि यह मंदिर केवल उनके लिए नहीं बल्कि गांव के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र बनेगा। मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा करने के लिए उन्हें आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।

संदीप ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अकेले मंदिर निर्माण का कार्य पूरा नहीं कर सकते। यदि समाज के लोग अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें तो माता रानी के मंदिर का निर्माण संभव हो सकता है। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से उनकी मदद करने और उनकी अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

संदीप का कहना है कि वह माता रानी की सेवा और भक्ति में अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं। उनका सपना है कि राजापुर गांव में मां दुर्गा का भव्य मंदिर बने, जहां ग्रामीण और आसपास के श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर सकें और पूजा अर्चना कर सकें।

मंदिर निर्माण के लिए सहयोग की अपील

संदीप कुमार ने श्रद्धालुओं और समाजसेवियों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति मंदिर निर्माण में आर्थिक या अन्य किसी रूप में सहयोग करना चाहता है, वह आगे आए। उनका कहना है कि छोटी से छोटी मदद भी उनके लिए बड़ी उम्मीद साबित हो सकती है। उन्होंने अपनी वीडियो और अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी गुहार लगाई है, ताकि मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक सहयोग जुटाया जा सके।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

एशियन गेम्स के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 7 टीमों का हो चुका है ऐलान, 3 का अब भी हो रहा इंतजार

एशियन गेम्स 2026 में 10 क्रिकेट टीमें शिरकत करेंगी। इनमें भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी शामिल हैं। अब...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img