Wednesday, July 30, 2025

लगातार 8वीं बार स्वच्छ शहरों में इंदौर ने फिर किया पहला स्थान अपने नाम, दूसरे और तीसरे पर रहे ये शहर

Must Read

स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश का इंदौर फिर से पहले स्थान पर रहा। एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
17 जुलाई यानी आज, केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे आ गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने फिर से बाजी मारते हुए पहला स्थान अपने नाम कर लिया है। इंदौर ने यह खिताब लगातार आठवीं बार अपने नाम किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर गुजरात के सूरत ने अपनी जगह बनाई और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने अपना नाम अंकित किया। जानकारी दे दें कि इंदौर 2017 से लगातार देश के सबसे साफ शहर का खिताब जीतता आ रहा है। सफाई के मामले में इंदौर एक बड़ा मॉडल बनकर पूरे देश में उभरा है।

नोएडा ने भी मारी बाजी
तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के नोएडा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा और कर्नाटक के मैसूर ने तीसरे स्थान हासिल किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए पुरुस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024 में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में आयोजित हुआ। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं पुरुस्कार प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को बधाई देती हूं

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत में 800 टन के पार पहुंची सोने की खपत, चीन के मुकाबले दोगुनी हुई गोल्ड की डिमांड

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (चीन) के रिसर्च हेड रे जिया ने बताया कि भारत के पड़ोसी देश में सोने की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img