Saturday, September 5, 2026

दिल्ली-NCR में आज भी होती रहेगी बारिश, हिमाचल प्रदेश में अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Must Read

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश के आसार हैं।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाके में शुक्रवार से ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिन भर दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बारिश जारी रहेगी। वहीं बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है। बता दें कि खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर कम से कम 11 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।
यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश
वहीं यूपी की बात करें तो मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश के आसार है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने के भी आसार हैं। इस बीच यूपी की कई नदियों का जलस्तर भी उफान पर है। यूपी में एक-तिहाई से ज़्यादा जिले प्रभावित हुए हैं। यूपी के 26 जिलों में बाढ़ से लगभग 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 4,847 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

बिहार में बारिश के बीच बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग ने बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अचानक मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बता दें कि बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। बाढ़ की वजह से अब तक सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है। गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

हिचाचल प्रदेश में 10 सितंबर तक होगी बारिश
इसी तरह हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने शनिवार को कांगड़ा और सिरमौर जिलों के कुछ अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य में 10 सितंबर तक इसी तरह से बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, राज्य में कुल 87 सड़कें बारिश की वजह से बंद हो गई हैं, जिनमें सबसे अधिक 37 सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 22, कांगड़ा में आठ, चंबा में पांच, सिरमौर और ऊना में चार-चार, शिमला में तीन, सोलन में दो तथा लाहौल-स्पीति और बिलासपुर में एक-एक सड़क बंद है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दिशा की बैठक में कंगना रनौत का पारा हाई, अधिकारियों को लगाई फटकार; बोलीं- ”आप लोगों को शर्म नहीं आती”

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में 'डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी' (DISHA) की बैठक के दौरान सांसद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img