Saturday, October 17, 2026

तो क्या ईरान पर ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ मारने जा रहे ट्रंप? बातों-बातों में दिया संकेत

Must Read

ट्रंप की बातों से इशारा मिल रहा है कि अमेरिका, ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और परमाणु स्थलों पर ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ का इस्तेमाल कर सकता है। जानिए ट्रंप ने ऐसा क्या कहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे टकराव के बीच, ईरान के विरुद्ध एटम बम के प्रयोग की संभावना को खारिज कर दिया है। साथ ही, उन्होंने अमेरिका के सैनिकों को तैनात करने में भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि, अमेरिकी सेना अब ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और परमाणु सुविधाओं पर नए हमले के विकल्प जरूर तैयार कर रही है, जिसमें ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ का इस्तेमाल करना भी शामिल हो सकता है।
‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ एटमी हथियार नहीं- ट्रंप

एक इंटरव्यू में ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ पर बात करते हुए ट्रंप ने साफ किया कि जिस हथियार की चर्चा हो रही है, वह परमाणु हथियार नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अपने टारगेट हासिल करने के लिए अमेरिका को परमाणु हथियारों की मदद लेने की कोई जरूरत नहीं है। ट्रंप ने कहा, ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स परमाणु हथियार नहीं है। यह बिल्कुल भी एटमी हथियार नहीं है। मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स बस एक बहुत बड़ा बम है, लेकिन यह परमाणु बम नहीं है। मैं इस युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करूंगा। हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं है।’

ईरान में सैनिक तैनात करने के बारे में नहीं सोच रहे ट्रंप
हालांकि, जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे ईरान में ग्राउंड लेवल पर अमेरिकी सैनिकों की तैनाती करेंगे, तो ट्रंप ने जवाब दिया, ‘मैं ऐसा कुछ नहीं सोच रहा हूं।’ गौरतलब है कि ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिकन आर्मी ईरान के खिलाफ हमले के और ज्यादा विकल्पों की तैयारी कर रही है। इनमें एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और परमाणु सुविधाओं पर संभावित हमले शामिल हैं। यह सबकुछ ऐसे वक्त में हो रहा है जब मिडिल-ईस्ट के संघर्ष की दिशा और बातचीत के माध्यम से किसी समझौते की संभावना को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट का इस्तेमाल कर सकता है अमेरिका

रिपोर्ट के मुताबिक, मिलिट्री प्लानिंग की जानकारी रखने वाले अफसरों के हवाले से बताया कि ट्रंप ने सेना को हमले के और ऑप्शन तैयार करने का निर्देश दिए हैं। इनमें GBU-43/B ‘मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट’ (MOAB) का प्रयोग भी शामिल हो सकता है, जिसे खासतौर से ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और परमाणु स्थलों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले, हाल में ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को वॉर्निंग दी थी। उन्होंने कहा था कि एर्दोगन वही करेंगे जो मैं कहूंगा

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति के आरोपों का दिया जवाब, ‘गोलू बाबा’ की कसम खाकर बोलीं- ‘वायरल वीडियो सही है’

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने 210 करोड़ के घोटाले के आरोपों खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पति...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img