Tuesday, September 8, 2026

एशियन गेम्स में कब से शुरू होंगे क्रिकेट मुकाबले, टीम इंडिया किस दिन खेलेगी अपना पहला मैच

Must Read

इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से शुरू होंगे। भारतीय टीम अपना पहला सीधे क्वार्टर फाइनल में 28 सितंबर को खेलती हुई नजर आएगी।
एशियन गेम्स की तैयारी अब अपने आखिरी चरण में है। इस बार भी इसमें क्रिकेट को शामिल किया गया है। हालांकि भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी। मुकाबले काफी रोचक होंगे, इस बात की पूरी संभावना है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि क्रिकेट मुकाबले कब से शुरू हो रहे हैं और भारतीय टीम अपना पहला मैच कब खेलती हुई नजर आएगी। भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है, हालांकि इसमें कुछ एक बदलाव किए जा सकते हैं।
एशियन गेम्स में 24 सितंबर को खेला जाएगा पहला क्रिकेट मैच
इस बार के एशियन गेम्स में क्रिकेट का पहला मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। पहले दिन कुल मिलाकर दो मैच होंगे। पहले मैच में अफगानिस्तान और जापान की टीमें आमने सामने होंगी। इसके बाद उसी दिन यानी 24 सितंबर को ही हांगकांग चाइना और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जापान, अफगानिस्तान, हांगकांग चाइना, मलेशिया, ओमान और नेपाल के बीच लीग मैच होंगे। इसके बाद 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच इसी दिन खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया दूसरा क्वार्टर फाइनल खेलेगी। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि टीम का मुकाबला किससे होगा। लीग चरण में जो टीम ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहेगी, वो भारत से टकराएगी।

अफगानिस्तान, जापान और नेपाल में से किसी एक टीम से होगा भारत का मैच
लीग फेज के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें हैं। वहीं ग्रुप बी में हांगकांग चाइना, मलेशिया और ओमान की टीमें हैं। यानी ग्रुप ए से जो टीम दूसरे नंबर पर रहेगी, उसका मैच भारत से होगा। अफगानिस्तान, जापान और नेपाल में से कोई एक टीम भारत के सामेन आ सकती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि नेपाल और जापान में से कोई एक टीम मिलेगी।

तीन अक्टूबर को खेला जाएगा एशियन गेम्स में फाइनल मैच, इसी दिन ब्रॉन्ज मेडल के भी मुकाबला
खास बात ये है कि भारतीय क्रिकेट टीम लीग फेज शुरू होने से काफी पहले ही जापान पहुंच जाएगी, क्योंकि 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। जिसका ऐलान हाल ही में किया गया है। भारत और जापान को इस मैच से अपनी तैयारी करने का मौका मिलेगा। साथ ही हो सकता है कि भारत का मैच क्वार्टर फाइनल में जापान से हो जाए। अगर भारत ने अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीत लिया तो फिर एक अक्टूबर को टीम सेमीफाइनल खेलेगी। एशियन गेम्स का फाइनल मैच तीन अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी दिन ब्रॉन्ज मे​डल के ​भी मैच खेला जाएगा।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दुनिया के टॉप 100 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में भारत के 14 बिजनेस स्कूल शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

MiM रैंकिंग में कुल 19 स्टैंडर्ड्स को शामिल किया गया है। इसमें पूर्व छात्रों की प्रतिक्रिया को 56 प्रतिशत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img