Thursday, August 27, 2026

न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर होंगे जोहरान ममदानी, जानें भारत से क्या है रिश्ता

Must Read

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में जीत हासिल कर ली है। वह न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बनने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि ममदानी का भारत से क्या है रिश्ता।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। भारतीय मूल के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने ये चुनाव जीत लिया है। आपको बता दें कि ममदानी शुरू से ही न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इस जीत के साथ ही जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के सबसे युवा, पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर बन गए हैं। उनकी जीत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

किससे था जोहरान का मुकाबला?
जोहरान ममदानी 34 साल के हैं। उनका जन्म अफ्रीकी देश युगांडा में हुआ है और न्यूयॉर्क शहर में पले-बढ़े हैं। वह न्यूयॉर्क राज्य असेंबली के सदस्य और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं। ममदानी का मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा से हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क जैसे दिग्गजों ने इस चुनाव में न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो का समर्थन किया था।

जोहरान ममदानी का भारत से कनेक्शन
जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था। हालांकि, उनकी जड़ें सीधे भारत से हैं। उनकी मां मीरा नायर हिंदू हैं ओडिशा के राउरकेला की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1957 में हुआ था। वह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने सलाम बॉम्बे (1988), मिसिसिपी मसाला (1991), मॉनसून वेडिंग (2001), वहीं, जोहरान के पिता महमूद ममदानी युगांडा के स्कॉलर हैं। वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मानव विज्ञान के प्रोफेसर हैं। महमूद ममदानी का जन्म 1946 में मुंबई में हुआ था। वह युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय प्रवासी समुदाय में पले-बढ़े

मैं हर न्यूयॉर्कवासी का मेयर बनूंगा- ममदानी
जोहरान ममदानी के पिता महमूद ममदानी साल 1972 में युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन द्वारा निष्कासित किए गए अनुमानित 60,000 एशियाई लोगों में से एक थे। उनका परिवार पहले केपटाउन में और बाद में न्यूयॉर्क शहर में बस गया। तब जोहरान की उम्र सिर्फ 7 साल थी। जोहरान ममदानी ने कहा है- “मैं ऐसा मेयर बनने की कोशिश करूंगी जिस पर आप गर्व कर सकें। मैं हर न्यूयॉर्कवासी का मेयर बनूंगा।”

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा है मदद

नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img