Thursday, July 23, 2026

अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO, अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

Must Read

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अब नीति आयोग के CEO का पद संभालेंगे। ‘अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट’ (ACC) ने बुधवार शाम आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की।
भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर (1989 बैच) के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम ‘अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट’ (ACC) ने आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की।

अनुराग जैन पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले दो वर्षों तक नीति आयोग के CEO के रूप में सेवा देंगे। वर्तमान में अनुराग जैन मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव हैं ।उन्हें 3 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। वर्ष 2025 में उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था, जिसके अनुसार उनका मौजूदा कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक था। अब केंद्र सरकार ने उन्हें नीति आयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

अनुराग जैन के प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उनकी नई नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नीति आयोग केंद्र सरकार का प्रमुख नीति सलाहकार संस्थान है, जो देश के विकास से जुड़ी रणनीतियों और नीतियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अशोक वर्णवाल बने नए कार्यवाहक मुख्य सचिव
​मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग में जाने के बाद 1991 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। ​राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अस्थायी तौर पर की गई है।
दरअसल निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र में नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO नियुक्त किया गया है, जिसके बाद राज्य में यह जिम्मेदारी अशोक वर्णवाल को सौंपी गई है। अशोक वर्णवाल तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करते हुए राज्य के प्रशासनिक कार्यों की कमान संभालेंगे।

बता दें कि अशोक वर्णवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वर्णवाल खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे हैं। अशोक वर्णवाल मूल रूप से झारखंड के रहनेवाले हैं। उन्होंने बीटेक ( माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भैंस का मांस लदे लोडिंग ऑटो से कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के कई लोग घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने और...

रामपुर-संभल मार्ग पर गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के कई लोग...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img