Thursday, July 23, 2026

मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार, 5 लोगों की मौत, 2 बचाए गए

Must Read

ओडिशा के ढेंकानाल जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां बारातियों से भरी कार तालाब में गिर गई जिस कारण 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 2 लोगों को बचा लिया गया है।
ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी एक महिंद्रा एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा गिरी। इस हादसे में पांच बारातियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या पता लगा है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, बांगुरसिंह गांव निवासी अभिषेक साहू की शादी ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी रोहित कुमार पृष्टि की बेटी के साथ तय हुई थी। शादी में शामिल होने के लिए बांगुरसिंह गांव से कई वाहनों में बाराती इंदुपुर जा रहे थे। इसी दौरान बारातियों से भरी एक कार रात के अंधेरे में रास्ते में अनियंत्रित हो गई और सीधे एक बांध के पानी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग पानी में फंस गए और दम घुटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान
इस हादसे में मृतकों की पहचान बांगुरसिंह गांव के 25 वर्षीय राम साहू, 26 वर्षीय अविनाश साहू, 25 वर्षीय राकेश कुमार साहू, 27 वर्षीय चंद्रकांत स्वाईं और दूल्हे के मौसी के बेटे अभिजीत साहू के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला। वहीं, सूचना मिलने पर ढेंकानाल सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया।

डोर लॉक होने की वजह से…
चश्मदीद दुर्वासा साहू ने कहा,”बाराती बांगुरसिंह से इंदुपुर आ रहे थे। छाटिया के पास एक मोड पर एक तालाब है, जिसमें इनकी कार घुस गई। हम जब मौके पर पहुंचे तो हमनें देखा कि कार तालाब में डूबी हुई थी। हम 4/5 लोगों ने तलब में घुस कर लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन हम असफल रहे। इसके बाद सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी और किसी के अंदर जान नहीं बची थी। 5 लोगों की मौत हुई है। कार में कुल 7 लोग सवार थे। 2 लोग किसी तरह से बाहर आ गए पर डोर लॉक हो जाने की वजह से बाकी के 5 लोग नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई।” बता दें कि इससे पहले ओडिशा के बालासोर जिले से भी हादसे की खबर सामने आई थी। धान के पौधों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बांगुरसिंह और इंदुपुर दोनों गांवों में शोक का माहौल है। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां कुछ ही पलों में गहरे दुख में बदल गईं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भैंस का मांस लदे लोडिंग ऑटो से कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के कई लोग घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने और...

रामपुर-संभल मार्ग पर गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के कई लोग...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img