Tuesday, July 28, 2026

दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Must Read

दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, मौमस विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
देशभर में इस समय मॉनसून अपने रंग में है। इसका असर ये है कि एक तरफ जहां पहाड़ों पर भूस्खलन और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत में बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम में 68 और गुजरात में 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का नया अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 28 से 31 जुलाई तक पश्चिमी यूपी के साथ नोएडा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।
गाजियाबाद में 28 से 31 जुलाई तक रुक-रुककर भारी बारिश के साथ 40 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली चमकने की आशंका है।
वहीं, गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों को सफर के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक मेरठ, प्रयागराज, आगरा, झांसी, बरेली, मिर्जापुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच व्यापक वर्षा और भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर समेत पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट है। कुछ जगहों पर फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा भी है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा में 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, पुंछ, राजौरी और उधमपुर में 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पहले बेहिसाब खाना, फिर एक डर के चलते उलटी करना, अजीब बीमारी से 6 साल तक जूझीं शाहरुख खान की ऑन स्क्रीन बेटी सना...

अभिनेत्री सना सईद ने खुलासा किया कि वे छह साल तक 'बुलिमिया' ईटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित रहीं। समाज के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img