Thursday, October 29, 2026

भयानक हादसे से दहल गया स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की हो गई टक्कर, अब तक 64 लोगों की मौत की खबर

Must Read

स्पेन के मैड्रिड दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई है। क्षेत्रीय सरकार ने जानकारी दी है कि इस हादसे में कम से कम 64 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई गई है।
यूरोप के एक महत्वपूर्ण देश स्पेन से बुधवार को दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, मैड्रिड के दक्षिण क्षेत्र में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई जिससे बड़ी तबाही मची है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 64 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। डराने वाली बात ये भी है कि इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
स्थानीय सरकार ने क्या बताया?
आपको बता दें कि ये हादसा मुख्य तौर पर स्पेन के टोलेडो के पास हुआ है। पहले क्षेत्रीय सरकार ने कहा था कि कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, ये भी चेतावनी दी गई थी कि हो सकता है कि मृतकों की यह संख्या और ज्यादा बढ़ जाए। इसके कुछ देर बाद जानकारी सामने आई है कि मृतकों का आंकड़ा 64 तक चला गया है। क्षेत्रीय सरकार की प्रवक्ता ने मीडिया को बताया है कि हमें जो जानकारी मिल रही है, वह बिल्कुल भी अच्छी नहीं है।
स्पेन के प्रधानमंत्री क्या बोले?
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस दर्दनाक रेल हादसे को लेकर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद शॉक में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर कहा- “टोलेडो में हुए इस गंभीर ट्रेन हादसे से मैं स्तब्ध हूं। मैं परिवहन मंत्री और कैस्टिला-ला मांचा के अध्यक्ष के लगातार संपर्क में हूं। इमरजेंसी सेवाएं पीड़ित लोगों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, संबंधित सभी प्रशासनिक इकाइयों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। मेरी संवेदनाएं, एकजुटता और समर्थन सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
इस साल की दूसरी घटना
आपको बता दें कि स्पेन के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर इस साल दूसरी टक्कर की घटना सामने आई है। यूरोप के एक प्रमुख देश स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, अगले महीने फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में इस हादसे का मुद्दा उनके लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ सकता है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भोपाल में दुकान के गेट पर रखा बैग गायब, विजय सिंह राजपूत को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका; शाहपुरा थाने में FIR दर्ज

*आईटीसी में कार्यरत विजय सिंह राजपूत का बैग चोरी होने का आरोप, छोटे भाई दीपक सिंह राजपूत घटना के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img