Thursday, July 30, 2026

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों को दहलाया, मिसाइलों से किया हमला, जेलेंस्की ने पहले ही जताया था डर

Must Read

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों को मिसाइलों से हमले कर के दहला दिया है। मिसाइलों से बता दें कि इन हमलों से कुछ ही देर पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भीषण हमले की चेतावनी दी थी।
रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन को दहला कर रख दिया है। गुरुवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई इलाकों में घातक मिसाइलों से हमला किया। बता दें कि इस हमले से कुछ ही समय पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रूस एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। CNN ने कीव के सैन्य प्रशासन के हवाले से बताया है कि, रूस के इस हमले में कीव में एक शख्स की मौत हो चुकी है।

बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
यूक्रेन के डिनप्रो और क्रिवी रिह भी रूस के हमले की चपेट में आए हैं। वहीं, यूक्रेन की वायु सेना ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के बारे में जानकारी दी है। यूक्रेनी वायुसेना ने बताया है कि रूस की ओर से विमानों से क्रूज मिसाइलों की कई लहरें दागी गई हैं। हमलों की शुरुआती लहर के बाद, यूक्रेन की वायु सेना ने चेतावनी दी कि और बैलिस्टिक मिसाइलें कीव की ओर बढ़ रही हैं। कीव के मेयर ने कहा है कि और हमलों का खतरा बना हुआ है और लोगों से शेल्टर में रहने की अपील की गई है। बता दें कि हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान को सही ठहराते हुए कहा है कि रूस अपने सभी लक्ष्य हासिल करेगा।

 

जेलेंस्की ने क्या कहा था?
रूस के हमले से पहले किए गए एक ट्वीट में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था- एयर फोर्स के कमांडर अनातोली क्रिवोनोज़्को ने मुझे एक रिपोर्ट दी है। रूस ने कुछ दिनों पहले ही एक बड़े हमले की तैयारी की थी। इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि आज रात यह हमला किया जाएगा। यह जरूरी है कि हमारे सहयोगी पूरी तरह समझें कि क्या हो रहा है और लोगों की जान बचाना सीधे तौर पर इस बात पर निर्भर करता है कि वे एयर डिफेंस मिसाइलों के साथ हमारी मदद करने के लिए कितने तैयार हैं या नहीं। सबसे पहले, यह बात अमेरिका और उन सहयोगियों पर लागू होती है जिनके पास पैट्रियट मिसाइलें हैं और जो हमारी सुरक्षा के लिए उन्हें दे सकते हैं। हर सहयोगी जानता है कि किस चीज की जरूरत है और वे देरी करने के नतीजों को भी अच्छी तरह समझते हैं। कृपया, यूक्रेन के सभी इलाकों में आज एयर रेड अलर्ट पर ध्यान दें और सुरक्षित रहें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पत्नी के लापता होने से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया कंपनी के सहकर्मी से प्रेम संबंध का दावा, पति ने कार्रवाई की लगाई...

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img