Monday, August 3, 2026

‘मुझे संघी बनना है’, कंगना रनौत ने शेयर कीं अपनी फीलिंग्स, बोलीं- जागरूक हिंदू में कन्वर्ट होना चाहती हूं

Must Read

कंगना रनौत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रही हैं कि उन्हें ‘संघी’ बनना है। कंगना ने तर्क दिया कि संविधान उन्हें अपनी विचारधारा चुनने की आजादी देता है, ठीक वैसे ही जैसे अन्य कोई भी धर्म या मान्यता अपना सकते हैं।
एक्टर और BJP सांसद कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर एक्ट्रेस अपनी नाराजगी जताती आ रही हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने लिबरल्स पर तंज कसते हुए अपनी बचपन की यादें साझा की थीं। अब कंगना ने उन लोगों को जवाब दिया है जो पार्टी करने और फिल्म प्रमोशन के उनके पुराने वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। कंगना ने इस वीडियो में साफ शब्दों में कहा कि उन्हें अपने फैसले लेने का वैसे ही अधिकार है, जैसे अन्य लोगों को है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कंगना ने ‘संघी’ बनने की इच्छा जाहिर करते हुए ‘जागरूक’ हिंदू बनने के अपने फ़ैसले का बचाव किया।
कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो
कंगना कहती हैं- ‘मैं पारलियामेंट के लिए लेट हो रही हूं, लेकिन फिर भी मैंने सोचा कि आपके साथ अपनी कुछ फीलिंग्स शेयर करूं। मैं सुबह एक पोस्ट शेयर कर रही थी, इंडस्ट्री की हमारी एक बहन हैं। हमने इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी हिंदू लड़कियां देखी हैं, हम उनके साथ संपर्क में रहे हैं और बहुत क्लोजली काम किया है। हम देखते हैं कि, हैं वो हिंदू, लेकिन पॉलिटिक्स चाहे धर्म हो, किसी को को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है। युवाओं में ये आम है। लेकिन, जैसे ही वो दोस्ती कह लीजिए, शादी कह लीजिए, रिलेशनशिप कह लीजिए… जैसे ही वो किसी इस्लामिस्ट के संपर्क में आते हैं, वैसे ही उनकी सोच इतनी डिफाइन्ड हो जाती है, इतने कट्टरपंथी वो बन जाते हैं, मुझे लगता है कि इसमें कोई नुकसान नहीं है। क्योंकि, संविधान आपको ये आजादी देता है। आप जो चाहें उस तरह की आइडियोलॉजी को अडॉप्ट कर सकते हैं।
कहां है समस्या?
कंगना आगे कहती हैं- ‘लेकिन जो प्रॉब्लम की बात है लेकिन जब हिंदू बेटियों की बात आती है क्योंकि आज मैं अपने आपको डिफेंड नहीं करूंगी। मैं नहीं कहूंगी कि जी मैं मैंने आइटम नंबर्स के खिलाफ या पेपरिटी के खिलाफ या कभी बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम नहीं किया। हीरोज के खिलाफ मैंने जो है वो बहिष्कार किया। मैंने नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई ली। आप मुझे ऐसा कैसे कह सकते हैं। हां मैं एक मॉडरेट हिंदू थी। आज अगर मैंने खुद को डिफेंड कर लिया तो इतनी ना जाने कितनी बेटियां जो ये जिसे कहते हैं कि लीप नहीं ले पाएंगी।’

मुझे संघी बनना है- कंगना रनौत
कंगना ने कहा- ‘हां मैं मॉडरेट हिंदू थी। आज इसी वक्त मुझे जो है जो मुझे तंज किया जाता है तुम कब से संघी बन गए? मुझे संघी बनना है। मुझे जो है बीजेपी आरएसएस की आईडियोलॉजी जिसे एक अवेकंड हिंदू मुझे बनना है। मुझे कन्वर्ट होना है। मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती? तो ये जो दोगलापन है समाज का जब हिंदू बेटियों की बात आती है तो जो समाज के ठेकेदार है वो एक अग्नि परीक्षा के लिए हमारे 10 साल पुराने तुम तो पार्टी करती थी। तुम तो ये करती थी। ठीक है? मैं सब कुछ करती थी, लेकिन आज मुझे भी कन्वर्ट होना है। और मुझे जो है एक डिफाइंड और एक अवेकंड हिंदू बनना है। तो मेरे लिए वो रास्ता क्यों बंद है? तो ये जो है यह एक दोगली सोच और दोगली विचार नहीं चलेंगे और बाकी आप लोग मुझे बताइएगा मेरी और कैसे विचार फाइन हो सकते हैं और आई जस्ट फील दैट हमारी बेटियों को भी वह आजादी होनी चाहिए अगर उनको कन्वर्ट होना है डिफाइंड और डिसिप्लिंड हिंदू में व्हाई नॉट।’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

जमीन विवाद ने ली खूनी शक्ल, खेत का पैसा लेने निकले जतिन का तीन दिन बाद मिला शव, परिजनों ने कई लोगों पर लगाया...

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के भैंसवाल गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img