Tuesday, November 3, 2026

अनुराग कश्यप की बढ़ीं मुश्किलें, ‘ब्राह्मण विरोधी’ टिप्पणी मामले में सूरत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

Must Read

फुले’ फिल्म को लेकर ब्राह्मण समाज पर किए गए कमेंट ने अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ा दी है। अब सूरत की अदालत ने फिल्ममेकर अनुराग के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है।
सूरत शहर की एक अदालत ने सोमवार को फिल्म निर्माता-अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। यह वारंट पिछले साल सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े एक मामले में अदालत के सामने पेश न होने के कारण जारी किया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जे.वी. चौहान ने अनुराग के खिलाफ यह जमानती वारंट जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 24 दिसंबर के लिए तय की। यह आदेश तब आया, जब 54 वर्षीय फिल्म निर्माता जो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी प्रशंसित हिंदी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। अदालत द्वारा समन जारी किए जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए।
अनुराग कश्यप के खिलाफ सूरत कोर्ट का बड़ा एक्शन
मई में अदालत ने वकील कमलेश रावल (जो हिंदुत्व संगठनों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कानूनी सलाहकार हैं) की एक अर्जी पर अनुराग कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 352 (2) (झूठी अफवाहें फैलाना) के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। न्यायिक कार्यवाही के तहत अदालत ने कश्यप को समन जारी किया था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। वकील रावल ने बताया कि सोमवार को भी उनके पेश न होने पर अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।

अनुराग कश्यप के नाम जमानती वारंट जारी
जमानती वारंट के तहत आरोपी व्यक्ति अदालत द्वारा तय की गई जमानत राशि जमा करके रिहाई पा सकता है। कमलेश रावल ने बयान में कहा, ‘हमने शुरुआत में एक अर्जी दाखिल की और सत्यापन के लिए उनकी (अदालत में) उपस्थिति की मांग की, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद ट्रायल कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी। फिर एक समन जारी किया गया, लेकिन फिर भी वे हाजिर नहीं हुए। अदालत ने निर्देश दिया कि एक सार्वजनिक समन अखबार में प्रकाशित कराया जाए। हमने इसे एक प्रमुख अखबार (के मुंबई संस्करण) में छपवाने की व्यवस्था की, लेकिन फिर भी वे पेश नहीं हुए।’

अनुराग कश्यप को ‘ब्राह्मण विरोधी’ टिप्पणी करना पड़ा भारी
याचिकाकर्ता ने 16 अप्रैल, 2025 को जमानती वारंट द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया (X) पर ‘एक आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किया था, जिससे पूरे ब्राह्मण समुदाय की छवि धूमिल हुई।’ अपनी याचिका में याचिकाकर्ता ने कहा कि जब आदित्य नाम के एक व्यक्ति ने कश्यप की पोस्ट पर आपत्ति जताई तो फिल्म निर्माता ने गुस्से में जवाब देते हुए उसे बुरा-भला कहा और पूछा, ‘ब्राह्मण बनकर तुमने क्या हासिल कर लिया?’

अनुराग कश्यप के मानसिकता पर उठे सवाल
कमलेश रावल ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणियां करके अनुराग कश्यप ने ‘ब्राह्मण समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश की है और यह पोस्ट पूरे ब्राह्मण समुदाय का अपमान है।’ उन्होंने तर्क दिया कि आरोपी के इस बयान से देश भर में अलग-अलग धार्मिक और जातीय समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ने का खतरा पैदा हो गया। आरोपी एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता है, जिसकी फिल्में हर उम्र के लोगों पर असर डालती हैं। याचिकाकर्ता के अनुसार उनकी बाद की सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी मानसिकता का पता चलता है; उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की और पूरे ब्राह्मण समुदाय को बदनाम करने का प्रयास किया।

कमलेश रावल ने किया बड़ा दावा
रावल ने दावा किया कि अनुराग कश्यप का यह ट्वीट ‘अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज’ और ‘विप्र सेना’ नामक दो संगठनों द्वारा हिंदी फिल्म ‘फुले’ के ट्रेलर पर जताई गई आपत्तियों के जवाब में था। ‘आरोपी के बयानों ने पूरे ब्राह्मण समुदाय को बदनाम किया है और भारत में अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया है। उनके ये कदम भारत की राष्ट्रीय एकता को तोड़ने और शांति व सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश हैं।’

अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय से मांगी थी माफी
अपनी टिप्पणियों से विवाद खड़ा होने के कुछ दिनों बाद अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि गुस्से में किसी को जवाब देते समय ‘अपमानजनक भाषा’ का इस्तेमाल करके उन्होंने मर्यादा की सीमा पार कर दी थी। फिल्म निर्माता ने अप्रैल 2025 में इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में कहा, ‘मैं इस समुदाय से दिल से माफी मांगता हूं। मैं ऐसा कुछ कहना नहीं चाहता था, लेकिन गुस्से में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए मैंने ऐसा लिख ​​दिया। मैं अपने सभी दोस्तों, अपने परिवार और (ब्राह्मण) समाज से अपनी बातचीत के तरीके और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए माफी मांगता हूं।’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

“हम थोड़े जोश में आकर कई बार ऐसा कर जाते हैं”, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम-कृष्ण पर अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जिस बयान को लेकर हल्ला मचा हुआ था, उन्होंने अपने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img