Wednesday, November 4, 2026

नेपाल में बड़ा हादसा! दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

Must Read

नेपाल में दो हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई है। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
काठमांडु: इस वक्त की बड़ी खबर नेपाल से सामने आ रही है। यहां नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों के टकराने से हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की आपस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा नेपाल के सोलुखुंबु में हुआ है, जब दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में घटनास्थल के पास ही कई लोग खड़े देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई है।
दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर
दरअसल, नेपाल के सोलुखुंबु में दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, फिस्टेल और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए। प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि फेरीचे हेलीपैड पर उतरने के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के पंखों के टकराने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

भारतीय नागरिक है मृतक
सोलुखुंबु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी के अनुसार, खुम्बु पासांगल्हामु फेरीचे हेलीपैड पर उतरते समय दोनों हेलीकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। जिला प्रशासन सोलुखूंबु के तरफ से बताया गया है कि इस दुर्घटना में मृतक की पहचान 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलारा माडू के रूप में हुई है। इसी तरह घायल व्यक्ति की पहचान भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक 53 वर्षीय शैलेश किशन पटेल के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में फिस्टेल एयर के पायलट भी सामान्य चोट आई है। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए माउंटेन हेलीकॉप्टर से भेजा गया है। सोलुखुंबु के पुलिस निरीक्षक मौसम तामांग के अनुसार, मृतक विदेशी नागरिक हैं। उनके शव को प्रभु हेलीकॉप्टर से लुक्ला लाया गया है।
फ्लोरिडा में क्रैश हुआ बिजनेस जेट
एक अन्य हादसा अमेरिका के फ्लोरिडा में भी देखने को मिला। यहां सोमवार को दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। यह जेट दोपहर करीब 12:50 बजे पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके में गिरा और एक बड़े आग के गोले में तब्दील हो गया। यह हादसा पाम बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रिसॉर्ट, ‘मार-ए-लागो’ से लगभग नौ मील (14 किमी) दूर हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकियां; लोकेशन ट्रेस कर हमले का भी...

करौली।* राजस्थान के करौली जिले के हिंडौनसिटी क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img