Tuesday, November 3, 2026

यशस्वी जायसवाल ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, साई सुदर्शन फ्लॉप, देवदत्त पडिक्कल का नहीं खुला खाता

Must Read

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया है। इस बीच साई सुदर्शन का बल्ला खामोश रहा और देवदत्त पडिक्कल शून्य पर आउट होकर वापस लौट गए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मैचों की सीरीज जारी है, जो कि अनाधिकारिक है। इसी के दूसरे मैच में यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार सेंचुरी ठोक दी है। हालांकि साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल का बल्ला नहीं चला। इस बीच भारत ने ​न्यूजीलैंड पर अच्छी बढ़त बना ली है।
यशस्वी जायसवाल ने 119 बॉल पर पूरी की अपनी सेंचुरी
यशस्वी जायसवाल ने भारत ए की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। उन्होंने केवल 119 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। खास बात ये रही कि अपने आक्रामक अंदाज में जायसवाल ने छक्का लगाकर इस मुकाम को हासिल किया। शतक लगाने के बाद जायसवाल और भी ज्यादा आक्रामक हो गए और अपनी बल्लेबाजी जारी रखी। इससे पहले इसी सीरीज के पहले मैच में वे पहली पारी में 17 और दूसरी में केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, इसके बाद उन पर सवाल उठने शुरू हो गए थे, जो अब कुछ कम जरूर होंगे।

साई सुदर्शन का बल्ला नहीं चला, शून्य पर आउट हो गए देवदत्त पडिक्कल
इस बीच जहां एक ओर यशस्वी जायसवाल के शतक से भारतीय खेमे में राहत की सांस ली होगी, वहीं साई सुदर्शन ने चिंता फिर से बढ़ा दी है। देवदत्त पडिक्कल का बल्ला इस बार नहीं चला। साई सुदर्शन 34 बॉल पर केवल 11 रन ही बना सके। सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में सुदर्शन शून्य और 91 रन पर आउट हुए थे। देवदत्त का बल्ला इस मैच में नहीं चला, लेकिन इससे पहले वे दोहरा शतक ठोक चुके हैं।

भारत ने बनाई अच्छी लीड
इसी मैच की पहली पारी में भारत ने 346 रन बनाए थे, इसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 424 रन बनाकर लीड हासिल कर ली थी। अब दूसरी पारी में भारत ने 250 से अधिक रन बना लिए हैं और उसकी लीड भी अच्छी हो चुकी है। देखना होगा कि बाकी बल्लेबाज और कितने रन बनाते हैं, साथ ही भारतीय कप्तान ध्रुव जुरेल कितना टारगेट न्यूजीलैंड के सामने रखते हैं। आज मैच का चौथा दिन है। यानी मैच के ड्रॉ होने की संभावना ज्यादा नजर आती है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

“हम थोड़े जोश में आकर कई बार ऐसा कर जाते हैं”, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम-कृष्ण पर अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जिस बयान को लेकर हल्ला मचा हुआ था, उन्होंने अपने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img